लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Jan 18 2026
लखीसराय : नगर परिषद सूरजगढ़ा स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में रविवार को सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय टीम चयन हेतु ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह आयोजन लखीसराय जिला खो-खो संघ के जिला सचिव अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव अमित सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 27 एवं 28 जनवरी को ठread more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसोना गांव से पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस को क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसे सत्यापित करने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही à read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरतारा में शिक्षक रामाकांत शर्मा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तॠread more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला लखीसराय में शनिवार को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए डाक चौपाल अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित बचत, बीमा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं आम नà read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधोहस्ताक्षरी ने की और इसमें सभी विभागों के समसामयिक मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में चर्चा की गई कि पूर्व में आयोजित बैठकों के निर्देशों का अनुपालन परिणाम संतोषजनक रहा। इस बैठक में निदेशित किया गया कि read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : गांधी मैदान, लखीसराय में शनिवार को महिला क्रिकेट अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। यह मैच बिहरौरा स्थित बालिका विद्यालय की छात्राओं और जिला प्रशासन की महिला पदाधिकारियों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल कौशल को बढ़ाना, टीम भावना को मजबूत करना और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी करना था। बिहारौरा बालिका विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन à read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला कुश्ती संघ, लखीसराय के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को गांधी मैदान खेल भवन, लखीसराय में जिला फेडरेशन कप फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती और U-15 आयु वर्ग (पुरुष एवं महिला) कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों की सहभागिता अपेक्षित है। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला लखीसराय के हलसी प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर गांव में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चल रहे विशेष अभियान “चलो खेलें कबड्डी, हिंदू युवाओं को बलवान करें” के अंतर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आस read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ (डी.बी.ए.) लखीसराय से जुड़ा विवाद थमने के बजाय लगातार गहराता जा रहा है। संघ में वित्तीय अनियमितताओं, आंतरिक चुनाव प्रक्रिया और कथित हस्तक्षेप को लेकर उठा विवाद अब बिहार उच्च न्यायालय, पटना तक पहुंच चुका है। संघ के कुछ सदस्यों ने इन आरोपों को लेकर रिट याचिका दायर की है, जिससे पूरे चुनावी माहौल में असमंजस की स्थिति बन गई है। विवाद के बीच संघ का चुनाठread more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन आगामी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को के.आर.के. मैदान, लखीसराय में किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय लोक–परंपराओं, ग्रामीण खेलों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण के रूप में परंपरागत कुश्ती प्रतियोà read more