लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : बुधवार को शारदीय नवरात्र के सातवें दिन दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा विधिपूर्वक की गई। इसके बाद बेलभरणी पूजन और महानिशा पूजा संपन्न होने के बाद भगवती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। देर रात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। गुरुवार को महाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जब महागौरी की पूजा की जाएगी। पट खुलते ही दुर्गा मंदि read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार शाम से बुधवार तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 बाइक और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, 6 शराबियों को भी पकड़ा गया है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने जानकारी दी कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के हलसी वार्ड 6 से महेंद्र चौधरी की पत्नी अनीता देवी को 1 लीटर अव read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : जिले के दामोदरपुर स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बुधवार को धूमधाम से डांडिया उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं ने शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर इस आयोजन में भाग लिया, और उनके रंग-बिरंगे पर read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : जिले के दामोदरपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ और प्राइड ऑफ माउंट लिटेरा जी स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन ने बताया कि स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ में वे बच्चे चुने गए, जिन्होंने न्यूनतम 75% अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सम्मान के अंतर्गत वर read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने जिले के 248 चयनित लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि जिले में कुल 1482 लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया जाना है। पर्व दुर्गा सप्तमी के कारण कम जरूरतमंद लोग उपस्थित हो पाए हैं, लेकिन लक्ष्यों के अनुरूप शेष लाभुकों को धनतेरस के पूर्व का read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : टीबी मरीजों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण राशि को दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, वहीं अब यह राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अप्रैल 2018 से नेशनल टीबी एलि read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के छोटी दुर्गा स्थान के समीप एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने इसे प्रधानमंत्री read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : शहर की हृदय स्थली के रूप में चिन्हित नया बाजार का केआरके उच्च विद्यालय के मैदान मे बुधवार की सुबह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की देखरेख मे एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा इन दिनों अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत शहर के दो प्रसिद्ध खेल मैदान केआरके उच्च विद्यालय का मैदान ए read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
लखीसराय : बाढ़ की त्रासदी से उबरते ही जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान को गति देने का कार्य जारी है। इस क्रम में बुधवार को केआरके मैदान में स्वच्छता का प्रतीक पौधारोपण कार्य के निष्पादन के उपरांत शहर के रेलवे पुल के नीचे जल जमाव की समस्या से ग्रसित रहने वाला मुख्य सड़क से समस्या दूर करने को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मियों के अलावा अग्न read more
- Post by Admin on Oct 08 2024
लखीसराय : खेल एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जिला प्रशासन इन दिनों अभियान छेड़ रखा है। शहर के केआरके एवं गांधी मैदान को लगातार सुव्यवस्थित एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर read more