रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज होते ही वायरल
- Post By Admin on Aug 21 2026
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता रितेश पांडेय तथा अभिनेत्री आस्था सिंह की जोड़ी नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ के साथ दर्शकों के बीच छा गई है। जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। दोनों की जोड़ी और गाने के विजुअल्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। गाने को रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। रितेश पांडेय ने गाने को लेकर कहा कि ‘साड़ी के पलट राजा’ उनके लिए खास गीत है। आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और पूरी टीम ने गाने को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और उनके प्रशंसक इस गाने को भरपूर प्यार देंगे। गाने का संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। वीडियो का निर्माण कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। निर्देशन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी लक्की विश्वकर्मा ने संभाली है।
राजन वर्मा ने डीओपी के रूप में सिनेमैटोग्राफी की है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा ने संभाली, जबकि असिस्टेंट के रूप में शिवा जुड़े रहे। मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है। गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, रंगीन विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की जोड़ी को बताया जा रहा है। रिलीज के बाद गाने को लेकर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। ‘साड़ी के पलट राजा’ के जरिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का देखने को मिल रहा है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।