क्राइम समाचार
- Post by Admin on Jul 07 2025
लखीसराय : वलीपुर मुखिया और उनके पुत्र की नृशंस हत्या के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित विकास भारद्वाज और शिवम भारद्वाज को बड़ा झटका लगा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे अब दोनों आरोपितों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इस हाई प्रोफाइल मामले में आरोपितों की ओर से वरीय अधिवक्ता शंभुशरण सिंह read more
- Post by Admin on Jul 05 2025
नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में वांछित और भगोड़े घोषित किए जा चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध पर हुई है, जिसके तहत अब अमेरिका में उनके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की संयुक्त अपील पर अमेरिका म read more
- Post by Admin on Jul 05 2025
पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान क्षेत्र में व्यवसायी व उद्योगपति गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या के बाद सूबे की कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल आमजन में दहशत फैलाई है, बल्कि सत्ता के गलियारों को भी झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खेमका के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों read more
- Post by Admin on Jul 05 2025
पटना : राजधानी पटना में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक बार फिर अपनी हैवानियत का ऐसा खौफनाक चेहरा दिखाया कि पूरा शहर सहम उठा। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में बिहार के चर्चित उद्योगपति और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि करीब 6 साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की भी इसी तरह से गोली मारकर हत्या की गई थी। जान read more
- Post by Admin on Jul 04 2025
पटना : बिहार में रेलवे सुरक्षा की पोल एक बार फिर उस वक्त खुल गई जब न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल आ रही 13245/46 कैपिटल एक्सप्रेस में देर रात बदमाशों ने तांडव मचाया। मोकामा के पास ओन्टा हॉल्ट के नजदीक चलती ट्रेन में चढ़े अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की और करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट की। इस हमले में तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें दो के सिर में गंभीर चोट read more
- Post by Admin on Jul 03 2025
लखनऊ : राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक दामाद ने अपनी सास और ससुर की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इलाके में दहशत के साथ-साथ राहत की भी लहर दौड़ गई। घटना 2 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे गढ़ी कनौरा क्षेत्र में घटित हुई। मृतक अनंत राम और आशा देवी अपनी बेटी के साथ read more
- Post by Admin on Jul 03 2025
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। महज 45 दिन पहले दुल्हन बनी महिला ने अपने प्रेमी फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। यह दिल दहला देने वाला मामला मेघालय के चर्चित सोनम रघुवंशी हत्याकांड को भी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ की है, जहां 24 जून क read more
- Post by Admin on Jul 03 2025
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी और मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया में हेरफेर के एक बड़े मामले में बुधवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्यवाई की गई, जिसमें तीन डॉक्टरों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। CBI ने यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के read more
- Post by Admin on Jul 01 2025
लखीसराय : तेतर हट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ गांव में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपितों पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) लखीसराय की अदालत ने सोमवार को तीनों आरोपितों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत इश्तेहार जारी करते हुए उन्हें न्यायालय में समर्पण करने का अंतिम मौका दिया है। मामला तेतर हट थाना कांड संख्या 91/25, दि read more
- Post by Admin on Jul 01 2025
मुर्शिदाबाद : पद्मश्री सम्मान प्राप्त और भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े सन्यासी स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के संगीन आरोप लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुर्शिदाबाद जिले के नवाग्राम थाने की पुलिस ने उन्हें एक जुलाई को थाने में पेश होने का नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को बेलडांगा स्थित read more