क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,165 चीज़े में से 1,051-1,060 ।
PWD अधिकारी ने महिला कर्मचारी के साथ की शर्मनाक हरकत, एफआईआर दर्ज
  • Post by Admin on Feb 10 2023

शिमला : लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी पर जूनियर महिला अधिकारी ने यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आरोपित अधिकारी लोकनिर्माण विभाग में एक्शन के पद पर तैनात है, जबकि पीड़ित इसी महकमे में जूनियर इंजीनियर (जेई) है। ऑफिसियल टूर के दौरान एक रेस्ट हाउस में पेश आई इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में एफआईआ   read more

मुजफ्फरपुर : लग्जरी गाड़ी से फेंकी युवक की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on Feb 09 2023

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदा पुर मधुबनी पंचायत के मैदापुर फोर लाइन के समीप एक लग्जरी गाड़ी से युवक का डेड बॉडी फेंका गया और गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों द्वारा देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। बताया जा रहा है कि क   read more

मुस्लिम फंड घोटाला : सहकारी बैंक के लॉकर से 65 तोला सोना बरामद
  • Post by Admin on Feb 09 2023

हरिद्वार : विगत दिनों ज्वालापुर क्षेत्र के बहुचर्चित मुस्लिम फंड घोटाले में हरिद्वार पुलिस ने संचालक और उसके साथियों के लॉकर से 65 तोले के करीब सोना बरामद किया है। पुलिस पहले ही संचालक अब्दुल रज्जाक और उसके 02 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने मुस्लिम फंड के संचालक अब्दुल रज्जाक को पुलिस रिमांड पर लेते हुए अभियुक्त अब्दुल रज्जाक की निशानदेही पर मुस्ल   read more

कोयला तस्करी: कारोबारी के घर चली तलाशी, 1.40 करोड़ बरामद
  • Post by Admin on Feb 09 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बालीगंज इलाके के कारोबारी के घर कोयला तस्करी के सिलसिले में बुधवार को छापेमारी करने पहुंचे केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के तक तलाशी अभियान चलाया। यहां से एक करोड़ रुपये बरामद होने की पुष्टि बुधवार रात तक हो गई थी। इसके बाद सुबह तक तलाशी अभियान के दौरान करीब 1.40 करोड़ रुपये बरामद होने के दावे किए जा रहे हैं   read more

शादी के नाम पर करता रहा शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 07 2023

शिमला : राजधानी शिमला में एक युवती ने 28 वर्षीय युवक पर शादी का वायदा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और पीड़िता एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले के अनुसार आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया है। इस मामले से पीड़ित युवती ने बालूगंज थाने में आरोपी   read more

मशहूर होने की खातिर इमाम व नमाजी युवक को मारा चाकू
  • Post by Admin on Feb 07 2023

खंडवा : खंडवा के पदम् नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई इमाम और नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल ज्यादातर आरोपित बाल अपचारी दुर्लभ कश्यप से प्रेरित होकर शहर में बड़ा नाम करना चाहते थे, इसमें मुख्य साजिशकर्ता भी एक 19 वर्षीय राजा राठौर है। घटना के बारे में सोमवार रात 10 बजे एसपी विवेक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा कि   read more

पैसों की खातिर करीबियों ने रचा घिनौना साजिश, नाकाम होने पर ली मासूम की जान
  • Post by Admin on Feb 06 2023

इंदौर : जिले के महू तहसील अंतर्गत किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस पार्टी के एक नेता के छह साल के भतीजे का अपहरण कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने हत्या से पहले बच्चे के परिजनों को फोन कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। घटना के दोनों मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण करने वाले बच्चे के करीबी ही हैं। जब उन्हें   read more

युवक की बेहरमी से हत्या, खेत में मिला शव
  • Post by Admin on Feb 04 2023

पटना :मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आ रहा है. जहां एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर का है.  मृतक युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का रहने वाले रामा राय के बेटे लालजी राय के रूप में की गयी है. कहा जा रहा ह   read more

देवशीला पत्थर को लेकर विवादित पोस्ट मामले में एनआईए की दबिश, तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 04 2023

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया व मेहसी थाना क्षेत्र में एनआईए की टीम ने छापेमारी कर तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए टीम चकिया मेहसी क्षेत्र में कई घरों पर छापेमारी की है। जिसमें पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज का चकिया कुंअवा स्थित घर भी शामिल है। हिरासत में लिये गये संदिग्ध युवकों से एनआईए की टीम पूछताछ में जुटी है। बताया   read more

ईशा आलिया मर्डर केस में नया खुलासा,पुलिस ने हथियार सप्लायर को दबोचा
  • Post by Admin on Feb 03 2023

रांची : झारखण्ड की रहने वाली नागपुरी अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पटना के बेलछी थाना इलाके के मिशिर गोंडा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिशिर गोंडा के ऊपर ईशा के पति प्रकाश को हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि यह ईशा आलिया के मर्डर कि योजना में साझीदार रहा है. मिशिर फतेहपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घ   read more