क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,040 चीज़े में से 991-1,000 ।
चाइनीज लोन एप्प का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान
  • Post by Admin on Jan 11 2023

देहरादून : राष्ट्रीय स्तर पर फर्जी चाइनीज लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपितों के विरुद्ध साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। इस फर्जी ऋणदाता कंपनी के नाम पर 15 एप काम कर रहे हैं। पांच एप की साइबर क्राइम और एसटीएफ पुलिस ने जांच की, जिनसे तीन सौ करोड़ रुपये की ठगी तथा अधिक ब्याज पर ऋण देकर लोगों को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है   read more

फर्जी आयुर्वेदिक डिग्री वाले चिकित्सकों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 11 2023

देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ फर्जी आयुर्वेदिक डिग्री वाले चिकित्सकों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि गत एक माह से एसटीएफ उत्तराखण्ड में प्रैक्टिस कर रहे बीएएमएस की फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के सम्बन्ध में जांच की जा रही थी। प्रारम्भिक जांच में पाया कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर राज्य में कई आयुर्वेदिक चिकित्सक अपन   read more

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा, सिपाही घायल
  • Post by Admin on Jan 10 2023

फिरोजाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव रुधैनी में सोमवार को दो सगे भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस के साथ मारपीट करने के साथ ही पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रुधैनी निवासी संजीव कुमार के पुत्र सोनू एवं विकास दोनों सगे भाइयों में   read more

दिल्ली के शातिर अपराधी का पुलिस से मुठभेड़
  • Post by Admin on Jan 09 2023

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली से हुआ घायल गाजियाबाद: स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना लोनी पुलिस टीम रविवार की रात में पुलिस मुठभेड के दौरान एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से यह बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) डॉ. इरज राजा ने बताया कि स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना लोनी प   read more

सेना के जवान ने अपने ही किराएदार को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Post by Admin on Jan 09 2023

रांची: रांची के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के खोखमा टोली में सेना के जवान ने अपने ही किरायेदार को रविवार देर रात गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किरायेदार हरिलाल यादव (बबलू) काम की वजह से अक्सर देर रात घर लौटता था। इस बात को लेकर उसकी अपने मकान मालिक के साथ अक्सर बहस हो जाती थी। वह सेना के जवान राजेश तिवारी के घर किराये पर रहता है। रविवार देर रात भी बबलू की अपने मकान मालिक से   read more

दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी
  • Post by Admin on Jan 09 2023

दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में कैप्टन सहित एयर होस्टेस के साथ मारपीट-छेड़खानी पटना: दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार देर रात कैप्टन सहित एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पटना आ रही एक फ्लाइट में शराबियों ने हंगामा किया।इस दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद एयर होस्टेस ने जब हंगामा कर रह   read more

विधायक की इंस्टाग्राम आईडी हुई हैक, हैकर ने लोगों से मांगे पैसे
  • Post by Admin on Jan 07 2023

जगदलपुर : बस्तर में साइबर ठगों की जद में आम लोगों के साथ ही अब वीआईपी भी आते जा रहे हैं। ताजा मामला जगदलपुर विधायक और संसदीय सचिव रेखचंद जैन का सामने आया है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी को साइबर ठगों ने हैक कर ली। इसके बाद साइबर फ्रॉड जैन के फॉलोवर्स को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड करने लगा। कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना तत्काल विधायक जैन को दी। जैन ने सूचना मिलते ही तत्काल जगदलपुर   read more

धारदार हथियार से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या
  • Post by Admin on Jan 07 2023

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी गांव में शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से मारकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (30) की मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना का जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज   read more

दिल्ली में दोस्त ने युवती पर किया चाकू से हमला, घटना CCTV में कैद
  • Post by Admin on Jan 04 2023

दिल्ली: दिल्ली में युवती के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली के आदर्शनगर इलाके में युवती पर युवक के द्वारा चाकू से हमला किया गया, युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस वारदात का CCTV फुटैज भी सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवती को पहले से ही जानता था । आरोपी दोस्ती तोड़ने की वज़ह से पहले से नाराज़ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते स   read more

लाखों की रकम के साथ एसटीएफ ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 03 2023

कोलकाता: कोलकाता के बड़ा बाजार से एक बार फिर लाखों रुपये बरामद किए गए हैं। एसटीएफ और खुफिया विभाग के संयुक्त अभियान के तहत कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके से लगभग 56 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पिछले कुछ दिनों से हवाला लेन-देन की जानकारी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स   read more