अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

  • Post By Admin on Apr 12 2024
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायपुर : जायसवाल निको कंपनी गेट के पास सांकरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मामले में धरसींवा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा सिंह 35 वर्ष एपीआई लेबर क्वार्टर सिलतरा का रहनेे वाला था। बताया जाता है कि वह बाइक क्रमांक सीजी 04 एमके 3898 में अपने दोस्त श्रीचंद सिंह व महेश घासी के साथ सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी सांकरा के जायसवाल निको कंपनी गेट के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे कृष्णा सिंह की मौत हो गई। वहीं उसके दो दोस्त घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। मामले मेें पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।