जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, IAF काफिले पर हमले से जुड़ा आतंकी ढेर
- Post By Admin on Sep 05 2026
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी यासिर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जांच एजेंसियों के अनुसार यासिर का संबंध 2024 में पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले सहित कई आतंकी घटनाओं से बताया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और उसे लश्कर के नेटवर्क से जुड़ा बताया गया है। उस पर पुंछ के अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग और अन्य इलाकों में सुरक्षा बलों तथा नागरिकों को निशाना बनाने वाली आतंकी गतिविधियों में शामिसुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान यासिर को ढेर किया, जबकि उसके साथ जुड़े एक अन्य आतंकी की तलाश अभी जारी बताई जा रही है। अधिकारियों की ओर से इलाके में तलाशी अभियान तेज किया गया है ताकि किसी भी संभावित आतंकी नेटवर्क या छिपे हुए सहयोगी का पता लगाया जा सके।
इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं और आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं।ल होने का आरोप था।
•तस्वीर केवल सांकेतिक है..