केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे जबलपुर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

  • Post By Admin on Jan 23 2023
केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे जबलपुर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जबलपुर : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज (सोमवार) सुबह जबलपुर पहुंच रहे हैं। वो यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर सुबह 9:20 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर स्थानीय डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सिविल लाइन स्थित होटल नर्मदा जैक्शन और कटंगा स्थित आकाशवाणी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। ठाकुर सुबह 11.00 बजे सांसद राकेश सिंह के निवास पर बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:10 बजे रानीताल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

ठाकुर दोपहर 1:50 बजे रानीताल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स स्थित तीरंदाजी अकादमी का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 2 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर दोपहर 2:10 बजे भेड़ाघाट रवाना होंगे। भेड़ाघाट में विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात देखने के बाद वो डुमना एयरपोर्ट से शाम 5:50 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।