व्यापार समाचार

दिखाया गया है 319 चीज़े में से 261-270 ।
अडाणी समूह के शेयरों में आया उछाल
  • Post by Admin on Mar 03 2023

नई दिल्ली : अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में आज (शुक्रवार) शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इससे पहले समूह ने अपनी चार सूचीबद्ध कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेच दी थी। इस तेजी के दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,784.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। अडाणी पोर्ट्स के शेयरों मे   read more

जीएसटी राजस्व संग्रह फरवरी में 1.50 लाख करोड़ रुपये के करीब
  • Post by Admin on Mar 01 2023

नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह फरवरी महीने में 1,49,577 करोड़ रुपये (1.50 लाख करोड़ रुपये) के करीब रहा है। पिछले साल फरवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये रहा था। जीएसटी संग्रह में सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। हालांकि, जनवरी के जीएसटी राजस्व संग्रह 1.56 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले फरवरी में इसमें कमी आई है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी आ   read more

मूडीज ने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 5.5 फीसदी किया
  • Post by Admin on Mar 01 2023

नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर आई है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 4.8 फीसदी से बढ़ाकर 5.5 फीसदी कर दिया है। मूडीज ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ के अनुमान में यह बढ़ोतरी केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय में तेज वृद्धि और बेहतर आर्थिक हालात के मद्देनजर की है। मूडीज ने बुधवार को जारी वैश्विक व्य   read more

विमान ईंधन चार फीसदी हुआ सस्ता, नई दरें लागू
  • Post by Admin on Mar 01 2023

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के चलते देश में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एटीएफ की कीमत 4 फीसदी घटा दी है। पिछले महीने एटीएफ के दाम में 4,218 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। नई दरें लागू हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को जारी मूल्य अधिसूच   read more

शेयर बाजार में कारोबार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में उछाल
  • Post by Admin on Feb 23 2023

नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। यह हरे निशान पर खुला, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं रही। बाजार खुलते शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई। सेंसेक्स जहां 200 अंक तक टूटा। वहीं, निफ्टी 17500 के करीब आ गया। हालांकि, अब बाजार में एक बार फिर तेजी दिख रही है। फि   read more

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 484 अंक लुढ़का
  • Post by Admin on Feb 22 2023

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली दिख रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स में 495 अंकों की गिरावट रही है, जबकि निफ्टी 144 अंक तक टूटा है। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 483.96 अंक यानी 0.80   read more

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 166 अंक लुढ़का
  • Post by Admin on Feb 17 2023

नई दिल्ली : वैश्विक बाजार में बिकवाली से एक दिन की बढ़त के बाद घरेलू शेयर बाजार फिर दबाव में दिख रहा है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340.89 अंक और निफ्टी 92.20 अंक तक टूटा। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 166.01 अंक यानी 0.27 फीसदी लुढ़कर 61,153.50 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनए   read more

यूपी में हजारों करोड़ के निवेश की तैयारी में रिलायंस
  • Post by Admin on Feb 10 2023

नई दिल्ली/लखनऊ : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आरआईएल चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन' में इसकी घोषणा की। मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करत   read more

शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 300 अंक तक लुढ़का
  • Post by Admin on Feb 10 2023

नई दिल्ली : वैश्विक दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच बनी खींचतान की स्थिति के वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन बिकवाली का दबाव अधिक होने के कारण बाजार लगातार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत   read more

ट्विटर पर सभी भारतीय ले सकेंगे ब्लू टिक
  • Post by Admin on Feb 09 2023

नई दिल्ली : एलन मस्क की अगुवाई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। ट्विटर की ब्लू टिक सेवा के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए यह चार्ज 900 रुपये प्रति महीना है। हालांकि, सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 566.70 रुपये देने होंगे। पॉपुलर सोशल म   read more