विदेश समाचार
- Post by Admin on Feb 04 2023
ढाका : भारत-बांग्लादेश के बीच बड़े व्यापारिक घाटे के बावजूद संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। इसकी वजह बेहद खास है। हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में विशेषज्ञों ने इस बारे में बताया। प्याज, दूध और डेयरी उत्पाद उन खाद्य उत्पादों में शामिल हैं, जो भारत से बांग्लादेश आते हैं। सूरजमुखी और सोयाबीन तेल, चीनी, शहद, शीतल पेय, चिप्स, बिस्कुट, चॉकलेट और कैंडी सहित खाद्य तेल भी भारत से बांग्ल read more
- Post by Admin on Feb 04 2023
सैंटियागो : दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आया 35 हजार एकड़ जंगल राख हो चुका है और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली सरकार ने इस दावानल को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। चिली के जंगलों में आग से हाहाकार मचा है। राजधानी सैंटियागो से लगभग पांच सौ किलोमीटर दक्षिण में स्थित बायोबियो क्षेत्र के शहर सेंटा जुआना में आग बुझाना मुश्किल हो रहा read more
- Post by Admin on Feb 03 2023
अबू धाबी : एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से भारत (केरल के कालीकट) जा रहे विमान की वापस अबू धाबी हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 184 लोग थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के भारत स्थित एक अधिकारी ने नई दिल्ली में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस अधिकारी के मुताबिक अबू धाबी से भारत आ रहे विमान (आईएक्स 348) मे read more
- Post by Admin on Feb 03 2023
वाशिंगटन : अमेरिका और चीन के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अब अमेरिकी आकाश में चीन का एक विशाल जासूसी गुब्बारा दिखने से तनाव उत्पन्न हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे क read more
- Post by Admin on Feb 03 2023
लंदन : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन ने अडाणी एंटरप्राइजेज के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर से जुड़ी कंपनी के गैरकार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह ब्रिटेन की फर्म है। इसने भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनी के एफपीओ में निवेश किया है। एक दिन पहले ही अडाणी ने अपने एफपीओ को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद से कंपनी के शेयर में read more
- Post by Admin on Feb 03 2023
कराची : पाकिस्तान में कराची की अहमदिया मस्जिद पर हमला हुआ है। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के सदस्यों ने तोड़फोड़ कर मस्जिद की मीनारों तक को तोड़ दिया है। पाकिस्तान में आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के साथ आतंकवाद और हिंसा भी चरम पर है। पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर भी जुल्म लगातार बढ़ रहा है। अब पाकिस्तान में अल्पसंख्यक माने जाने वाले अहमदिया मुस्लिमों को निशाने पर लेकर उनकी मस् read more
- Post by Admin on Feb 02 2023
अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के रेहोबोथ बीच, डेलवेयर स्थित आवास पर बुधवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गोपनीय दस्तावेज की जांच को लेकर तलाशी ली। हालांकि एफबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। बाइडेन के निजी वकील बॉब बाउर के मुताबिक एफबीआई हस्तलिखित नोट अपने साथ ले गई। उनके मुताबिक राष्ट्रपति ने जांच को लेकर न्याय विभाग को अपनी स्वेच्छा से उनके आवास की तलाशी read more
- Post by Admin on Feb 02 2023
वॉशिंगटन : अमेरिका में बर्फीले तूफान के चलते बुधवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। इस वजह से 1400 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया। टेक्सास से वेस्ट वर्जीनिया तक बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछ गई है। तूफान की चपेट में आने के बाद एयरलाइंस ने अमेरिका में करीब 1467 उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, अमेरिका आने जाने वाली कु read more
- Post by Admin on Feb 02 2023
वाशिंगटन : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अपनी अमेरिका यात्रा में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में कहा गया कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ रहा है। दोनों नेताओं ने कहा कि द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभ read more
- Post by Admin on Feb 01 2023
वाशिंगटन : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यहां अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ मिलकर 'इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' (आईसीईटी) की पहली उच्चस्तरीय बैठक की। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यहां डोभाल और सुलिवन के बीच की पहली बैठक के समापन के बाद तथ्यात्मक जानकारी (फैक्ट शीट) साझा की। इसमें कहा गया है-'हम आपसी read more