विदेश समाचार
- Post by Admin on Aug 25 2025
ओटावा/कीव : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कनाडा ने एक बार फिर यूक्रेन का मजबूती से साथ देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कीव दौरे के दौरान यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की, जिसमें बख्तरबंद वाहन, छोटे हथियार, गोला-बारूद से लेकर आधुनिक ड्रोन और वायु रक्षा प्रणाली जैसी बड़ी मदद शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह सहायता उस 2 अरब कनाडाई डॉलर ( read more
- Post by Admin on Aug 25 2025
तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को तीखा संदेश देते हुए साफ कहा है कि ईरान किसी भी कीमत पर दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। खामेनेई ने वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अमेरिका इसलिए दुश्मनी रखता है क्योंकि वह चाहता है कि ईरान उसकी बात माने, जो उसके लिए अपमानजनक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईर read more
- Post by Admin on Aug 23 2025
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि शिकागो अगला ऐसा शहर हो सकता है, जहां अपराध रोकने के लिए संघीय सरकार सक्रिय कदम उठाएगी। इससे पहले, प्रशासन वाशिंगटन डीसी में इसी तरह की कार्रवाई कर रहा है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने व्हाइट हाउस ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वाशिंगटन डीसी अब "दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों म read more
- Post by Admin on Aug 23 2025
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच संभावित बातचीत उतनी आसान नहीं होगी, जितना तेल और सिरका मिलाना। ट्रंप ने बताया, "दोनों नेता एक-दूसरे के साथ बिल्कुल नहीं चलते, लेकिन देखते हैं क्या होता ह read more
- Post by Admin on Aug 22 2025
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन के मैरीलैंड स्थित आवास पर शुक्रवार को एफबीआई ने छापा मारा। यह कार्रवाई उस समय हुई जब बोल्टन ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन की भारत पर रूसी तेल आयात को लेकर भारी शुल्क लगाने की नीति की कड़ी आलोचना की थी। एफबीआई एजेंट सुबह 7 बजे बोल्टन के बेथेस्डा स्थित घर पहुंचे। जांच का आदेश read more
- Post by Admin on Aug 22 2025
काबुल : अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय सूचना और संस्कृति निदेशक हाफिज अब्दुल बारी राशिद ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह हादसा गरमसिर जिले में हुआ, जिसमें तीन महिलाएं और नौ बच्चे मारे गए। चार अन्य बच्चे घायल हुए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते 14 अन् read more
- Post by Admin on Aug 22 2025
कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कीव में नाटो महासचिव मार्क रूट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पूरे यूरोप की सुरक्षा को मजबूत करने तथा युद्ध को समाप्त करने के लिए अगले संयुक्त कदमों पर चर्चा की। इस बैठक से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और सैनिकों के लि read more
- Post by Admin on Aug 22 2025
कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, यह मामला सितंबर 2023 में उनकी लंदन यात्रा से जुड़ा है, जब वे अपनी पत्नी प्रोफेसर मै read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने 9 मई, 2023 को देशभर में भड़के हिंसक दंगों से संबंधित आठ मामलों में उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। यह फैसला पाकिस्तान की राजनीति के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है, जहां खान और उनकी पार्टी लंबे समय से कानूनी दबावों और राजनीतिक प read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
काठमांडू : भारत-नेपाल संबंधों में सहयोग की नई मिसाल पेश करते हुए नेपाल के पंचथर जिले में हेवा खोला पर बने 70 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्घाटन हुआ। यह नेपाल का अब तक का सबसे लंबा मॉड्यूलर पुल है, जिसे भारत की सहायता से तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल के भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री देवेंद्र दहल मौजूद रहे। इस पुल से कोशी read more