राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 18 2024
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर में 25,000 किलोमीटर नई सड़क और 600 नए पुलों के निर्माण की योजना बनाई है। इस योजना के तहत समस्तीपुर में भी 1500 किलोमीटर नई सड़क और आवश्यकतानुसार पुलों का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह सड़क निर्माण योजना मेà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : रविवार को लखीसराय स्थित बाजार समिति मैदान में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में तीन छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान, एसआरबी हॉस्पिटल शेखपुरा के संचालक डॉ. शिवदानी पासवान, मनोज यादव, बिहार फिजिकल एकेडमी के कोच गगन कुमार और बलराम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : अलीगढ़ में आयोजित 43वीं जूनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार राज्य जूनियर बालक और बालिका खो- खो टीम का चयन ट्रायल आज न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, सूर्यगढ़ा, लखीसराय में आयोजित किया गया। इस ट्रायल का आयोजन खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार और लखीसराय जिला खो- खो संघ ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि ट्रायल की अध्यक्षता न्यू दिल्ली पब्लिà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
सारण : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित मेगा कैंप में छपरा जिले के मस्तिचक सीतलपुर स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में लगभग 300 जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इस कैंप में लोगों को चश्मे, दवाइयां, परामर्श और सर्जरी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉक्टर जितेंद्र कुमार और डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिठread more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : आज लखीसराय जिले के जमुई मोड स्थित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला कार्यालय में एक जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. कुमार अमित, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने की। जबकि संचालन बंटी कुमार, जिला मंत्री और परशुराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार प्रांत के संगठन मंत्री संजय कुमाà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
हजारीबाग : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान, बीएसएफ ट्रेनिंग स्कूल हजारीबाग, ने अपनी 58वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस संस्थान ने 58 वर्षों में अब तक 61,595 जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। 18 नवंबर 1966 को स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य बीएसएफ की 25 बटालियनों के प्रशिक्षण की आवश्यकता को पूरा करना था और यह अब तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक बन चुका है। read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा नगड़ी इकाई ने सोमवार को स्व. गणेश महली के दसकर्म के लिए उनके परिवार को दो बोरी चावल देकर सहायता प्रदान की। नगड़ी प्रखंड के कुम्बा टोली गाँव के निवासी स्व. गणेश महली का 12 नवंबर को अचानक निधन हो गया था। स्व. महली अपने पीछे छह पुत्र/पुत्रियां और दो पत्नियां छोड़ गए हैं। वे अपने ससुराल लाल गुटवा में रहकर राष्ट्रीय लोक संगीत और गाजे-बाजे का कार्य करतà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के निर्देशानुसार सोमवार से जिले के वर्ग 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए डायट परिसर में 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार यह प्रशिक्षण शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग कर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षक read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को रबी महाअभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस एकदिवसीय शिविर में किसानों को रबी फसलों की बेहतर खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस शिविर में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और रबी फसलों की उपज बढ़ाà read more
- Post by Admin on Nov 18 2024
लखीसराय : इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए मंगलवार 19 नवंबर से टेस्ट परीक्षा प्रारंभ हो रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में किया जाएगा और यह 22 नवंबर तक चलेगी। टेस्ट परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय की परीक्षा से होगी। सभी विषयों की परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित की जाएà read more