स्व. गणेश महली के दसकर्म के लिए जेएमएम नगड़ी ने दी सहायता
- Post By Admin on Nov 18 2024

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा नगड़ी इकाई ने सोमवार को स्व. गणेश महली के दसकर्म के लिए उनके परिवार को दो बोरी चावल देकर सहायता प्रदान की। नगड़ी प्रखंड के कुम्बा टोली गाँव के निवासी स्व. गणेश महली का 12 नवंबर को अचानक निधन हो गया था।
स्व. महली अपने पीछे छह पुत्र/पुत्रियां और दो पत्नियां छोड़ गए हैं। वे अपने ससुराल लाल गुटवा में रहकर राष्ट्रीय लोक संगीत और गाजे-बाजे का कार्य करते थे। स्व. महली का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है जिसे ध्यान में रखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा नगड़ी ने उनकी मदद की।
इस अवसर पर JMM नगड़ी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, रांची जिला उपाध्यक्ष राखी देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष धुचु तिर्की, सचिव पूजा देवी, कीड़ा मोर्चा नगड़ी के प्रखंड अध्यक्ष स्टेपन तिर्की, महिला मोर्चा की प्रखंड उपाध्यक्ष सोमारी उरांव और सचिव सोनी देवी मौजूद थे।