राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस शिविर में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब वे आगामी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने योग, व्यायाम और स्किल प्रैक्टिस के अलावा विठread more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बालसा), पटना के निर्देशानुसार, 26 नवंबर, मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लखीसराय, रणबीर कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियॠread more
- Post by Admin on Nov 26 2024
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी (यूजीसी-मॉडर्न मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग सेंटर) द्वारा 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (एफआईपी) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चैधरी और आयोग के सदस्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के ठread more
- Post by Admin on Nov 26 2024
मुजफ्फरपुर : 26 नवंबर, मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने संयुक्त रूप से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में हुआ। जिसमें 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वल read more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : संविधान दिवस के अवसर पर जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन में “शिक्षा का अधिकार, भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बीएएलएसए), और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएएलएसए) के संयुक्त प्रयासों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद् read more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : जिले के मनकठा स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के बभनगामा निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ श्रीमान के रूप में हुई है। वे निजी स्कूल के शिक्षक थे और हर रोज बड़हिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाते थे। मंगलवार को जब वे हावड़ा-मोकामा ट्रेन पकड़ने के लिए ठread more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड स्थित धीरा पैक्स चुनाव में शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक कुमार ने जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन प्राधिकार को एक पत्र भेजकर निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया की मांग की है। दीपक कुमार ने कहा कि चुनाव में विशेष रूप से महादलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। जिससे लोकतंà read more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : जिले के पिपरिया अंचल मुख्यालय में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें अंचल कमेटी का नया गठन किया गया। यह सम्मेलन कॉ. रंजीत कुमार अजीत, कामरेड जोगी यादव और कॉ. रामचरित्र दास की देख-रेख में हुआ। इसकी अध्यक्षता कॉ. रामचरित्र दास ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी ध्वज के साथ हुआ। जिसे पार्टी के नेताà read more
- Post by Admin on Nov 26 2024
लखीसराय : जिले के महेशलेटा पंचायत स्थित गोड्डीह गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंचायत के लोग मतदान के बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद जब लोग शांतिपूर्वक घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो (बीआर 09आई 0007) और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बसठread more
- Post by Admin on Nov 26 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को माधोपुर हजारी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने 14 नवंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए पुष्कर के परिजनों से मुलाकात की। इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार का ढ़ाढ़स बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्वरॠread more