राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,891 चीज़े में से 4,981-4,990 ।
कायाकल्प : आजादी के वर्षों बाद ग्रिड कनेक्टिविटी से मिली बिजली
  • Post by Admin on Jan 04 2024

जम्मू-कश्मीर : केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयासों के फलस्वरूप, अब नए दौर में विकास की धारा बह रही है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकिल 35 A के हटने के बाद, ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से कुछ दूरदराज के गांवों को आजादी के 75 सालों बाद पहली बार बिजली मिली है। इस खुशखबरी के बाद, कुपवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर आयुषी सूदन के प्रयासों की सराहना हो रही है। कुपवा   read more

शैक्षणिक-टूर पर स्काउट गाइड टीम ने किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण
  • Post by Admin on Jan 03 2024

लखीसराय: चार दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण में लखीसराय स्काउट गाइड की टीम जनकपुर पहुंच चुकी है। शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान प्रसिद्ध जनकपुर धाम का भ्रमण किया। जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शिक्षा के साथ मानसिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण जरूरी है। मंदिरों के ग्राउंड में बच्चों को बीच में बैठाकर राम सीता से जुड़ी हर एक गाथाओं को बच्चों के बीच बताया गया   read more

प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर वृक्षारोपण
  • Post by Admin on Jan 03 2024

लखीसराय: वृक्षों की कटाई का ही परिणाम है कि पर्यावण असंतुलित हुआ है। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि भारत महापुरूषों का देश है। सावित्री बाई फुले जन्म दिन पर फलदार पेड़ आम का वृक्षारोपण महत्वपूर्ण कार्य है। सावित्री बाई का पूरा नाम सावित्री ज्योतिरबा फुले है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे के निकट नायगाँव में 3 जनवरी 1831 में एक दलित परिवार में हुआ   read more

दबंग, सिंघम और द सुपरकॉप के नाम से विख्यात शिवदीप लांडे बने तिरहुत आईजी
  • Post by Admin on Jan 03 2024

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने नए साल पर कई अधिकारियों को तोहफा दिया है । इनमें शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक, राजीव मिश्रा का भी नाम है। कुल 14 आईपीएस अफसरों को इस प्रोन्नति दी है ।  इसी क्रम में 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र के नए पुलिस महानिरीक्षक का पदभार सौपां गया हैं । आपको बता दें कि वे यहाँ से पहले उप महानि   read more

हिट एंड रन कानून पर ड्राइवरों का विरोध, थम गई रफ्तार
  • Post by Admin on Jan 02 2024

सागर: सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार ने 'हिट एंड रन' कानून में नई व्यवस्था लागू की है, जिसका ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के कामकाजी व्यक्तियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. नए कानून का मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, यूपी और बिहार में विरोध रहा है और ड्राइवर चक्का जाम कर रहे हैं. ड्राइवरों की हड़ताल के कारण कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की   read more

मुजफ्फरपुर जिला स्थापना वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जुटे बुद्धिजीवी, उठाई वैशाली राज्य निर्माण की मांग
  • Post by Admin on Dec 31 2023

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला स्थापना वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बिहार गुरु के तत्वावधान में दामुचक स्थित बारात घर के प्रांगण में आयोजित विदा 2023 समारोह में साहित्य, संगीत और संवाद का आत्मीय आयोजन हुआ। जिसमें वैशाली राज्य के औचित्य, निर्माण और उसकी मांग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मंगल दीप प्रज्वलन के बाद स्वागत संबोधन तथा विषय प्रवेश में अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सी   read more

शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए लखीसराय स्काउट-गाइड की टीम नेपाल रवाना
  • Post by Admin on Dec 31 2023

लखीसराय : वार्षिक कैलेंडर 2023-2024 के तहत बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड लखीसराय के 50 की संख्या में स्काउट गाइड का दल जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सह भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर से जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए। उक्त बातें बतौर स्काउट डीओसी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बीते एक सप   read more

मासिक कवि गोष्ठी में कवियों ने किया रचनाओं का सस्वर पाठ
  • Post by Admin on Dec 31 2023

लखीसराय : जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन स्थानीय प्रभात चौक स्थित भारती होटल के सभागार में मोहम्मद सिराज कादरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच संचालन सचिव देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। संगठन मंत्री अरविंद कुमार भारती ने सभी कवियों का स्वागत किया। सभी कवियों ने अपनी अपनी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से देश और समाज में व्याप्त   read more

खिलाड़ियों की मदद को सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने बढ़ाया हाथ
  • Post by Admin on Dec 30 2023

मुजफ्फरपुर: विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने को लेकर मुजफ्फरपुर जिला रस्सा कस्सी संघ के तत्वाधान में जिला के हरिसभा चौक स्थित मुखर्जी सेमिनरी विद्यालय में रस्सा कस्सी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित रस्सा कस्सी खेल में खेलने वाली बालिका खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के मकसद से उनके जरूरत की सामान और एक दिन के भोजन का आयोजन सोशल वर्   read more

इटौन पंचायत: मुखिया उपचुनाव में यशोदा देवी ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Dec 30 2023

चानन: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव अंतर्गत इटौन पंचायत के रिक्त मुखिया पद का चुनाव प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया था। जिसकी मतगणना शनिवार को प्रखंड के ई-किसान भवन में बज्र गृह बनाकर एसडीएम की देखरेख में किया गया। जहां कुल 7857 मतदाताओं में 4236 पुरुष तथा 3621 महिलाएं शामिल थी। मतदान के दौरान कुल 5139 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिस   read more