वीरांगना लक्ष्मीबाई के पुण्य तिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
- Post By Admin on Jun 18 2024
वैशाली : मंगलवार को बिहार के वैशाली जिला में वीरांगना लक्ष्मीबाई के पुण्य तिथि पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल तथा बरगद का पौधारोपण हुआ।
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में पहले शहीद मंगल पाण्डेय हुए। 18 जून 1858 को दूसरी शहीद झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई हुईं। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के पुण्य स्मरण हेतु देव वृक्ष पीपल तथा बरगद का पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर कविता है------
"सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी।
बूढ़े भारत में आई फिर से, नई जवानी थी।
गुमी हुई आजादी की कीमत, सबने पहचानी थी।
दूर फिरंगी को करने की, सबने मन में ठानी थी।
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी।
बुंदेले हर बोलों के मुँह, हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो, झाँसी वाली रानी थीं।"
पर्यावरण भारती के पौधारोपण में राम बिलास शाण्डिल्य, षष्टी चरण राय, विद्युत दा, देव दास, चित्तलाल प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, अरविंद कुमार, हेमंत कुमार, शिव कुमार, उद्भव कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि ने भाग लिए।