मुजफ्फरपुर : जिले के वार्ड संख्या 14 में जल पंप में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। जिसके बाद महापौर निर्मला साहू के नेतृत्व में जल आपूर्ति की अस्थायी व्यवस्था के लिए जल टैंकरों को उपलब्ध कराया गया। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, वार्ड संख्या 14 में स्थित जल पंप में अचानक तकनीकी खामी आ गई थी। जिससे जल आपूर्ति में असुविधा उत्पन्न हो गई। इसके परिणामस्वरूप, नगर निगम ने जल टैंकरों की व्यवस्था की है, ताकि नागरिकों को पानी की आपूर्ति जारी रखी जा सके और कोई भी परेशानी न हो। नगर निगम की तकनीकी टीम इस समस्या को शीघ्र सुलझाने में लग गई और पंप को चालू करने का कार्य जारी किया। महापौर निर्मला साहू ने इस संदर्भ में कहा, “हमारी प्राथमिकता नागरिकों को निरंतर और पर्याप्त जल आपूर्ति प्रदान करना है। इस अस्थायी समस्या के लिए हम नागरिकों से क्षमा प्रार्थी हैं और हम सुनिश्चित करते हैं कि जल आपूर्ति में कोई भी विघ्न न आए।” नगर निगम ने यह भी कहा कि वह नागरिकों से निवेदन करता है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था के दौरान संयम बनाए रखें और जल बचाने के उपायों को अपनाएं, ताकि जल का सही तरीके से उपयोग हो सके।
वार्ड 14 में जल पंप में तकनीकी समस्या उत्पन्न, निगम ने उपलब्ध कराई टैंकर




















