मुजफ्फरपुर : सोमवार को पटना के गाँधी मैदान में बिहार के सभी जिले से रंगकर्मियों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में नाट्य शिक्षक बहाली और नाटक की पढ़ाई को लेकर चर्चा किया गया। चर्चा में सब ने एक स्वर से कहा कि बिहार में रंगकर्मियों का भविष्य तभी बेहतर होगा जब उन्हें "अभिनेता शिक्षक" का दर्जा दिया जाएगा और रोजगार दिया जाएगा। तब ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य सशब्द पूर्ण हो सकेगा । इसके लिए सभी ने हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने पर सहमति जताई।
बैठक में सर्व सहमति से "बिहार नाट्य शिक्षा संघ" नाम से नाट्य रंगकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु कार्य करने को लेकर एक संगठन बनाने पर निर्णय लिया गया। आगे की रणनीति के लिए अगली बैठक 19 सितंबर, 2023 को पटना में करने का निर्णय लिया गया।




















