चार सूत्री मांग को लेकर अड़े रहे अनशनकारी राजकुमार सहनी
- Post By Admin on Jul 11 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर दूसरे दिन अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राजकुमार सहनी ने चार सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सहनी ने जिलाधिकारी से अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की और अनशन जारी रखा।
राजकुमार सहनी ने अपने बयान में बताया कि उनके साथ सादा ड्रेस में आकर कुछ अज्ञात लोगों ने गुंडागर्दी की और उनसे बीस हजार रूपए छीन लिए। उन्होंने इस धनराशि की वापसी की मांग की है। इसके साथ ही, मुशहरी थाना में उन्हें जबरन शराब में पेप्सी मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अनशनकारी राजकुमार सहनी ने तीसरी मांग के रूप में मुशहरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता की बर्खास्तगी की बात कही है।
सुलताना खातून, प्रखंड अध्यक्ष, मुशहरी (महिला मोर्चा) अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा ने भी मुशहरी थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने थाना में आवेदन दिया, तो उसे रिसीविंग देने से मना कर दिया गया और दस हजार रूपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर बदतमीजी की गई और घटना स्थल पर जांच करने नहीं आए।
अनशनकारी राजकुमार सहनी के समर्थन में धरना स्थल पर कई लोग एकत्रित हुए। इनमें सरस्वती देवी, संजू देवी, आनंद पटेल, कठपुतली कलाकार सुनील सरला, फिरोज अहमद, मोहम्मद हैदर अली, सुदामा देवी, मंजू देवी, सुनैना देवी, सुरजी देवी, फेकनी देवी, इंदु देवी, समिमा बीबी, जैबुल खातून, समीना खातून, मीणा देवी, वीणा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, महमूदा खातून, चंदर देवी, जिरिया देवी, देवन्ति देवी, सुमित्रा देवी, रीता देवी, रानी देवी, लालती देवी, गौनी देवी, सीमा देवी, रेनू देवी, लक्ष्मी देवी, पंकज कुमार, सकला देवी, शिव कुमार देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी, सीता देवी, और जयकल देवी शामिल थे।
साई सेवादार अविनाश कुमार भी अनशनकारी राजकुमार सहनी के समर्थन में उपस्थित थे और उन्होंने सहनी की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
धरना स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। अनशनकारी राजकुमार सहनी के इस संघर्ष ने मुजफ्फरपुर में जनजागरूकता को बढ़ावा दिया है और प्रशासन पर दबाव बनाया है कि वे उनकी मांगों पर विचार करें और उचित कार्रवाई करें।
यह अनशन और धरना प्रदर्शन सामाजिक न्याय और कानून व्यवस्था की मांग को लेकर जारी है, और इसके समर्थन में मुजफ्फरपुर के लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। सभी की यही उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र ही इस मामले में उचित कदम उठाएगा और जनसाधारण की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करेगा।