राँची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 127 हवलदार, 38 जमादार और 5 सूबेदार शामिल हैं।

यह सूची विभिन्न जिला, वाहिनी और इकाइयों के आर्मर पदाधिकारियों द्वारा 29 अगस्त को प्रस्तुत की गई आपत्ति आवेदन के निराकरण के बाद तैयार की गई। वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह सूची जारी की गई है।