मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा के जीवन पर बने गीत का भव्य लोकार्पण
- Post By Admin on Jun 29 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के प्रतिष्ठित मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा के जीवन पर आधारित गीत का भव्य लोकार्पण शनिवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन में हुआ। बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार (अवकाश प्राप्त न्यायाधीश) शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीत का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, "मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा इस क्षेत्र के सजग प्रहरी हैं, और उनके द्वारा किए गए कार्यों ने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।" उन्होंने झा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को सराहा।
एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह ने कहा, "एस. के. झा हमारे संघ की संपत्ति हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें सम्मान का पात्र बनाया है।" एसोसिएशन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार लाल ने उन्हें संघ का अनमोल रत्न बताया और वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही ने पूरे बिहार में उनके नाम को आदर और सम्मान के साथ लिया जाने की बात कही।
इस गीत को लिखने वाले डॉ. कुमार विरल ने बताया कि एस. के. झा का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत है और इस गीत को तैयार करने में पूरी टीम ने गहन अध्ययन किया है। लोकगायिका दीपमाला ने इस गीत को स्वरबद्ध किया है, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
इस अवसर पर एस. के. झा की जीवनी पर आधारित एक स्कैनिंग पोस्टर भी जारी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विवेक चंद्रा ने किया, अध्यक्षता रामशरण सिंह ने संभाली और धन्यवाद ज्ञापन वीरेन्द्र कुमार लाल ने किया।
समारोह में अधिवक्ता मुकेश ठाकुर, प्रमोद कुमार ठाकुर, ब्रजेश कुमार, रामसरोज सिंह, अशोक कुमार, भोलेनाथ वर्मा, मनीष कुमार, संगीता कुमारी, टुन्ना सिंह, डॉ. विजयेश कुमार, मनोज वत्स, बृजेश मिश्रा, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार निराला, बिरेश प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता, समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित थे।