मुजफ्फरपुर: इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, इनरव्हील क्लब जागृति और इनरव्हील क्लब पुष्पांजलि ने मिलकर इनरव्हील डे की 100वीं वर्षगांठ चंदवारा, जेल चौक के पास वरदान आश्रम में मनाई। इस अवसर पर आश्रम में एक सिलाई मशीन दान की गई जिससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में आश्रम की संचालिका अनामिका की देखरेख में रहने वाले बच्चों के साथ केक काटा गया। सभी बच्चों और आश्रम की महिलाओं को चूड़ा-दही, लाई, बिस्किट, चिप्स और गर्म मोजे वितरित किए गए।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा ने अनामिका के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रूपा सिन्हा, स्मृति बाला, प्रीति, सुधा सिंह, संगीता वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।