पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक की। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को विगत महीनों में कैबिनेट द्वारा कई प्रमुख शहरों यथा आरा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा इत्यादि में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने हेतु आदेश पारित किया गया है। इसी के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बैठक में सभी शहरों में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की कार्य योजना पर अमल करने पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई सत्य ही उचित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में आधुनिक तकनीक के प्रयोग से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शहरों एवं महत्वपूर्ण नदी घाटों पर विद्युत शवदाह गृह सहित मोक्षधाम का निर्माण, शहरी बेघर गरीबों एवं स्लम में रहने वालों के लिए बहुमंजिला भवन बनाकर उनके आवासन की व्यवस्था, आश्रय स्थलों का जीर्णोद्वार व निर्माण, शुद्ध पेयजल प्रबंधन, सभी शहर प्रदूषण रहित विकसित एवं साफ-सुथरा रहे इत्यादि के संबंध में आवश्यक कार्ययोजना बनाने एवं पूर्व कार्यान्वित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




















