पटना : भारतीय आम पब्लिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर पटना के कमला नेहरू नगर स्थित सुदूर दलित बस्ती के लाचार पीड़ित परिवारों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुशील वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में हमें नाम से नहीं, बल्कि काम से जाना जाएगा। उन्होंने मनीष कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यों से यह साबित हो रहा है कि समाज के हर वर्ग के लाचार और पीड़ित लोगों की मदद के लिए संगठन तत्पर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा, "मेरे रहते किसी भी वर्ग के लाचार पीड़ित परिवार को भूखा नहीं सोने दूंगा। मैं अपना पेट काटकर भी लोगों को पेट भरने का काम करूंगा।" उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि भारतीय आम पब्लिक मोर्चा समाज के कमजोर वर्गों के समर्थन में हमेशा सक्रिय रहेगा।