मुजफ्फरपुर : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आज मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु रेड क्रॉस द्वारा 02 व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। यह व्हील चेयर संगीत कुमार पांडेय, मुख्य टिकट निरीक्षक, पूर्व मध्य रेलवे, मुजफ्फरपुर/हाजीपुर को प्रदान की गई। इस अवसर पर रेड क्रॉस के प्रशासक डॉक्टर राधे श्याम पांडेय और रितेश अनुपम भी उपस्थित थे।

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा प्रदान करना और उनके लिए यात्रा को सुगम बनाना है। इस कदम से न केवल दिव्यांग व्यक्तियों को सहारा मिलेगा, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास को लेकर स्थानीय समुदाय और यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अमरनाथ पाण्डेय ने कहा कि रेड क्रॉस की यह पहल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है और आगे भी इस प्रकार की सामाजिक सेवा का सिलसिला जारी रहेगा।