रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में घोषणा की कि 11 दिसंबर को राज्य की महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
भट्टाचार्य ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और इसके तहत महिलाओं को नियमित रूप से वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
यह योजना राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।




















