8 अक्टूबर 2023 को, पटना यूथ हॉस्टल में पहला पर्यावरण सम्मान समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Oct 01 2023
8 अक्टूबर 2023 को, पटना यूथ हॉस्टल में पहला पर्यावरण सम्मान समारोह आयोजित

पटना : पीपल, तुलसी, और नीम अभियान द्वारा, 8 अक्टूबर 2023 को, पटना यूथ हॉस्टल में पहला पर्यावरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक और लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना के यूथ हॉस्टल में पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में पीपल, नीम, और तुलसी अभियान के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान बिहार के अलावा, अन्य प्रदेशों और पड़ोसी देश नेपाल में भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को समर्पित किया जाएगा।

पीपल, नीम, और तुलसी अभियान के संयोजक पर्यावरणविद डॉक्टर धर्मेंद्र ने 8 अक्टूबर 2023 को प्रथम पर्यावरण सम्मान समारोह 2023 में लोक संस्कृति के हस्ताक्षर, लोक गायिका अनिता कुमारी को पर्यावरण योद्धा सम्मान के लिए चुना गया है।

सम्मान समारोह में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक, लोक कलाकार सुनील कुमार, संरक्षक विजय मिश्र, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, सचिव अदिति ठाकुर, संरक्षक भोला साह, सदस्य पुर्णिमा मिश्र, ज्योति मिश्रा, सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज कुमार, किलकारी बाल केंद्र की समन्वयक आरती कुमारी, परफैक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, और अमन चिल्ड्रेन स्कूल के प्राचार्य बबिता ठाकुर भी मौजूद थे और उन्होंने सम्मानित होने पर लोक गायिका अनिता कुमारी को बधाई और शुभकामनाएँ दी।