खेल समाचार
- Post by Admin on Jan 20 2026
लखीसराय : लखीसराय कुश्ती संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला सीनियर कुश्ती फेडरेशन द्वारा फ्री-स्टाइल बालक एवं अंडर-15 बालिका कुश्ती चैंपियनशिप 2026 का आयोजन खेल भवन, लखीसराय (हलसी–कचरा–पिपरिया–रामगढ़–बरिया क्षेत्र) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता संपूर्ण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन की देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगà read more
- Post by Admin on Jan 19 2026
मुजफ्फरपुर : आई.टी.सी. और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दामोदरपुर, मुजफ्फरपुर में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने भाग लिया और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई। पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी विजेता बनी, जबà read more
- Post by Admin on Jan 18 2026
लखीसराय : नगर परिषद सूरजगढ़ा स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में रविवार को सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय टीम चयन हेतु ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह आयोजन लखीसराय जिला खो-खो संघ के जिला सचिव अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव अमित सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 27 एवं 28 जनवरी को ठread more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : गांधी मैदान, लखीसराय में शनिवार को महिला क्रिकेट अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। यह मैच बिहरौरा स्थित बालिका विद्यालय की छात्राओं और जिला प्रशासन की महिला पदाधिकारियों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल कौशल को बढ़ाना, टीम भावना को मजबूत करना और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी करना था। बिहारौरा बालिका विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन à read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला कुश्ती संघ, लखीसराय के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को गांधी मैदान खेल भवन, लखीसराय में जिला फेडरेशन कप फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती और U-15 आयु वर्ग (पुरुष एवं महिला) कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों की सहभागिता अपेक्षित है। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन read more
- Post by Admin on Jan 17 2026
लखीसराय : जिला लखीसराय के हलसी प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर गांव में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चल रहे विशेष अभियान “चलो खेलें कबड्डी, हिंदू युवाओं को बलवान करें” के अंतर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आस read more
- Post by Admin on Jan 13 2026
लखीसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखीसराय इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर खेलो भारत अभियान के अंतर्गत शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज, लखीसराय के खेल मैदान में आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूकता बठread more
- Post by Admin on Jan 13 2026
लखीसराय : लखीसराय जिले के लिए गर्व की खबर है। संत मैरी इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा के तीन विद्यार्थियों का चयन बिहार खो-खो टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी तेलंगाना के काजीपेट रेलवे स्टेडियम में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाली 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि संत मैरी इठread more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : जिले के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, जब जिले के आठ प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ियों का चयन तेलंगाना में आयोजित होने वाली 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय खो-खो महासंघ के तत्वावधान में 11 से 15 जनवरी 2025 तक तेलंगाना के काजीपेठ रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगी। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की पुरुष एवं महिला टीम में read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। अंडर–38 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए अमीषा ने टॉप–8 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उनका चयन वर्ल्ड स्कूल सेलेक्शन ट्रायल एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वà read more