राजनीति समाचार
- Post by Admin on Nov 14 2025
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में 243 सीटों में से एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 90 और जेडीयू 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगा है। राजद 28 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों के बीच विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और केंद्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अख read more
- Post by Admin on Nov 14 2025
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 195 सीटों पर बढ़त हासिल की है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे रही read more
- Post by Admin on Nov 14 2025
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है और शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए बढ़त बनाता दिख रहा है। चर्चित मोकामा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने शुरुआती दौर में बढ़त कायम की है, वहीं सीवान में मंत्री मंगल पांडेय पिछड़ते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, ताज़ा रुझानों में भाजप read more
- Post by Admin on Nov 11 2025
पटना : बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। यह अंतिम चरण अगली राज्य सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाएगा और हफ़्तों से चल रहे सघन चुनाव प्रचार का समापन करेगा। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। इ read more
- Post by Admin on Nov 10 2025
किशनगंज : कभी पिछड़ेपन और सीमित संसाधनों के लिए पहचाने जाने वाला बिहार का सीमावर्ती जिला किशनगंज अब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। यहां के मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे स्थानीय लोग और छात्र सरकार के काम से संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। एमबीबीएस छात्र राजा बाबू ने बताया कि “अस्पताल में डॉक्टर हर समय मौजूद रहत read more
- Post by Admin on Nov 10 2025
गढ़वा : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले झारखंड और बिहार की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। सुरक्षा के इस बंदोबस्त का असर अब आम मतदाताओं पर भी दिखने लगा है। झारखंड के गढ़वा जिले में बिहार के लगभग 40 से 50 मतदाता फंसे हुए हैं, जो सोन नदी पार कर अपने गांव लौटना चाहते हैं ताकि मतदान कर सकें। प्रशासन ने सोन नदी में नावों का परिचालन रोक दिया है, जिससे ये मतदाता बिहार नही read more
- Post by Admin on Nov 09 2025
अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार अभियान में सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अररिया के नरपतगंज हाईस्कूल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि “पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर कर read more
- Post by Admin on Nov 09 2025
सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। एक ओर महागठबंधन की रैलियों में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और मुकेश सहनी जनता से रूबरू हुए, तो वहीं एनडीए की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो read more
- Post by Admin on Nov 08 2025
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सितारों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और पवन सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। खेसारी ने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं, जबकि भाजपा के स्टार प्रचारक अमीर घरानों से आते हैं। उन्होंने कहा, “मैं गरीब क read more
- Post by Admin on Nov 08 2025
बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया में अपनी आखिरी चुनावी रैली करते हुए कहा कि बिहार की जनता खुद एनडीए की जीत की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि “चंपारण सत्याग्रह की भूमि से विकसित बिहार का नया संकल्प लिया जा रहा है।” पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस चुनाव अभियान की शुरुआत ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली से की read more