कोलकाता समाचार

दिखाया गया है 53 चीज़े में से 41-50 ।
लाखों के जाली नोटों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तस्कर
  • Post by Admin on Jan 31 2023

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल रज्जाक खान (40) और शहर अली (43) के तौर पर हुई है। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तस्करों को सोमवार अपराह्न मैदान थाना अंतर्गत डफरिन रोड से गिरफ्तार किया गया। इनके पास   read more

बैलगाड़ियों में हो रही थी कोयले की तस्करी, तस्कर फरार
  • Post by Admin on Jan 27 2023

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शातिराना तरीके से कोयला तस्करी का खुलासा हुआ है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने यहां छह बैलगाड़ियों से 12 टन कोयले की बरामदगी की है। पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने रंगुनी गांव की सड़क के पास इन बैलगाड़ियों को घेर लिया था लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही गाड़ी हांक रहे तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने इन बैलगाड़ियों को जब्त कर इनके मालिकों   read more

बड़े परदे पर आया पठान, फैंस की उमड़ी भीड़
  • Post by Admin on Jan 25 2023

कोलकाता: अभिनेता शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान बुधवार को प्रदर्शित हो गई। पहले ही दिन इसे देखने के लिए राजधानी कोलकाता में शाहरुख के फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। वे ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर केट काट रहे हैं। कोलकाता के विभिन्न सिनेमा हॉल के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग मेटाडोर गाड़ी किराए पर लेकर उसपर क्षमता से अधिक संख्या में सवार दिखे।   read more

समुद्री लुटेरों का खौफ : लग्जरी क्रूज में लूट, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
  • Post by Admin on Jan 24 2023

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के लॉट नंबर आठ और कचुबेरिया के बीच मुरीगंगा नदी में एक लग्जरी क्रूज में लूट की वारदात के 36 घंटे गुजरने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला सका है। गत रविवार को आरवी कलवा पांडवा नामक एक लग्जरी क्रूज को बदमाशों ने बीच नदी में लूट लिया था। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन न तो किसी को गिरफ्तार कर पाई और ना ही लूटे   read more

वैभवशाली भारत निर्माण के लिए नेताजी का जीवन आदर्श उदाहरण : डॉ. मोहन भागवत
  • Post by Admin on Jan 23 2023

कोलकाता : भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में "नेताजी लौह प्रणाम" कार्यक्रम का आयोजन शहीद मीनार मैदान में किया गया। इस मैदान में कोलकाता और हावड़ा महानगर के करीब 15 हजार स्वयंसेवकों की उपस्थिति में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ज   read more

शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल नेता कुंतल घोष गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 21 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में आखिरकार हुगली जिले के तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी अधिकारियों की दो टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे चिनार पार्क स   read more

कोलकाता में कई राज्यों के बुद्धिजीवियों से मिले संघ प्रमुख भागवत
  • Post by Admin on Jan 20 2023

कोलकाता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बंगाल प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को कोलकाता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की। संघ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता के राजरहाट स्थित एक परिसर में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा व पूर्वोत्तर राज्यों से कई बुद्धिजीवी उनसे मि   read more

बंगाल में आवास योजना का काम स्थगित, ममता सरकार ने वित्तीय संकट को बताया वजह
  • Post by Admin on Jan 17 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर लग रहे तमाम आरोपों के बीच राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर बताया है कि फिलहाल वित्तीय संकट की वजह से राज्य में आवास योजना का काम बंद है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की गई है। राज्य सरकार ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर फंड जारी करने में और देरी हुई तो राज्य 31 म   read more

गंगासागर से लौटे 511 श्रद्धालु फंस गए थे काकद्वीप में, कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बचाया
  • Post by Admin on Jan 16 2023

कोलकाता: गंगासागर से लौट रहे 511 तीर्थयात्रियों की दो जेटी (नौका) काकद्वीप में फंस गई थी, जिन्हें वापस ले आना जिला प्रशासन के लिए मुश्किल बन गया था। जिला प्रशासन से मदद मांगे जाने पर भारतीय तटरक्षक बल ने इन सभी को सुरक्षित बचा लिया। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने सोमवार शाम इस बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया गया है कि यात्रियों के फंसे होने संबंधी जानकारी जिल   read more

मकर संक्रांति : गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • Post by Admin on Jan 14 2023

कोलकाता : त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरी गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति के दिन स्पर्श कर मोक्ष दिया था, उसी सागर तट पर मकर संक्रांति के उसी शुभ मुहूर्त में शनिवार को 31 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वैसे तो शनिवार सुबह 6:53 बजे से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ जो रविवार शाम 6:53 बजे तक जारी रहेगा। इधर, शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही श्   read more