कोलकाता समाचार

दिखाया गया है 41 चीज़े में से 31-40 ।
बड़े परदे पर आया पठान, फैंस की उमड़ी भीड़
  • Post by Admin on Jan 25 2023

कोलकाता: अभिनेता शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान बुधवार को प्रदर्शित हो गई। पहले ही दिन इसे देखने के लिए राजधानी कोलकाता में शाहरुख के फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। वे ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर केट काट रहे हैं। कोलकाता के विभिन्न सिनेमा हॉल के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग मेटाडोर गाड़ी किराए पर लेकर उसपर क्षमता से अधिक संख्या में सवार दिखे।   read more

समुद्री लुटेरों का खौफ : लग्जरी क्रूज में लूट, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
  • Post by Admin on Jan 24 2023

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के लॉट नंबर आठ और कचुबेरिया के बीच मुरीगंगा नदी में एक लग्जरी क्रूज में लूट की वारदात के 36 घंटे गुजरने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला सका है। गत रविवार को आरवी कलवा पांडवा नामक एक लग्जरी क्रूज को बदमाशों ने बीच नदी में लूट लिया था। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन न तो किसी को गिरफ्तार कर पाई और ना ही लूटे   read more

वैभवशाली भारत निर्माण के लिए नेताजी का जीवन आदर्श उदाहरण : डॉ. मोहन भागवत
  • Post by Admin on Jan 23 2023

कोलकाता : भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में "नेताजी लौह प्रणाम" कार्यक्रम का आयोजन शहीद मीनार मैदान में किया गया। इस मैदान में कोलकाता और हावड़ा महानगर के करीब 15 हजार स्वयंसेवकों की उपस्थिति में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ज   read more

शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल नेता कुंतल घोष गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 21 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में आखिरकार हुगली जिले के तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी अधिकारियों की दो टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे चिनार पार्क स   read more

कोलकाता में कई राज्यों के बुद्धिजीवियों से मिले संघ प्रमुख भागवत
  • Post by Admin on Jan 20 2023

कोलकाता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बंगाल प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को कोलकाता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की। संघ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता के राजरहाट स्थित एक परिसर में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा व पूर्वोत्तर राज्यों से कई बुद्धिजीवी उनसे मि   read more

बंगाल में आवास योजना का काम स्थगित, ममता सरकार ने वित्तीय संकट को बताया वजह
  • Post by Admin on Jan 17 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर लग रहे तमाम आरोपों के बीच राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर बताया है कि फिलहाल वित्तीय संकट की वजह से राज्य में आवास योजना का काम बंद है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की गई है। राज्य सरकार ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर फंड जारी करने में और देरी हुई तो राज्य 31 म   read more

गंगासागर से लौटे 511 श्रद्धालु फंस गए थे काकद्वीप में, कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बचाया
  • Post by Admin on Jan 16 2023

कोलकाता: गंगासागर से लौट रहे 511 तीर्थयात्रियों की दो जेटी (नौका) काकद्वीप में फंस गई थी, जिन्हें वापस ले आना जिला प्रशासन के लिए मुश्किल बन गया था। जिला प्रशासन से मदद मांगे जाने पर भारतीय तटरक्षक बल ने इन सभी को सुरक्षित बचा लिया। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने सोमवार शाम इस बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया गया है कि यात्रियों के फंसे होने संबंधी जानकारी जिल   read more

मकर संक्रांति : गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • Post by Admin on Jan 14 2023

कोलकाता : त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरी गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति के दिन स्पर्श कर मोक्ष दिया था, उसी सागर तट पर मकर संक्रांति के उसी शुभ मुहूर्त में शनिवार को 31 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वैसे तो शनिवार सुबह 6:53 बजे से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ जो रविवार शाम 6:53 बजे तक जारी रहेगा। इधर, शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही श्   read more

कारोबारी के घर से 100 करोड़ से अधिक की पुरातात्विक सामग्री बरामद, पूछताछ जारी
  • Post by Admin on Jan 14 2023

उत्तर 24 परगना : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के देगंगा में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की टीम ने एक कारोबारी के घर छापेमारी कर 100 करोड़ से अधिक की पुरातात्विक महत्व की सामग्री बरामद की है। कारोबारी का नाम असदुज्जमां है। पुरातत्व विभाग में एडमिनिस्ट्रेशन जनरल एंड वेलफेयर ट्रस्टी विप्लव रॉय ने एक अन्य महिला अधिकारी के साथ मिलकर शुक्रवार शाम असदुज्जमां के घर छापेमा   read more

वंदे भारत को लेकर बंगाल में बयानबाजी जारी, पुरानी ट्रेन को नई शक्ल देने का दावा
  • Post by Admin on Jan 07 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब उनके कैबिनेट सहयोगी उदयन गुहा ने दावा किया है कि इस ट्रेन में कुछ भी खास नहीं है बल्कि पुरानी ट्रेन का रंग-रोगन कर उसमें नया इंजन लगाकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। मंत्री उदयन गुहा ने कहा है कि सामान्य ट्रेन का नामकरण वंदे भारत कर दिया गया है और हाई स्प   read more