झारखंड समाचार

दिखाया गया है 599 चीज़े में से 171-180 ।
तिलैया डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की योजना को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
  • Post by Admin on Dec 02 2024

कोडरमा : जिले के तिलैया डैम को अब विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके तहत तिलैया डैम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नया मुकाम मिलेगा। यह योजना केंद्र सरकार की समग्र सांस्कृतिक विकास योजना के तहत लागू की जा रही है। जिसमें पूरे देश के 23 राज्यों में 40 पर्यटन स्थलों के विकास को हरी झंडी दी गई है। तिलैया   read more

रफ्तार के कहर से 24 घंटे के अंदर 4 सड़क हादसे, एक की मौत, 6 घायल
  • Post by Admin on Dec 02 2024

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने रफ्तार के कहर को उजागर किया है। पिछले 24 घंटे में यहां चार अलग-अलग सड़क हादसे हुए। जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह बालूमाथ-पांकी मार्ग पर इचाक गांव के पास एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत   read more

झारखंड के विधायकों को 60 लाख का गृह निर्माण एडवांस, भूमि स्वामित्व और शर्तें अनिवार्य
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : झारखंड सरकार ने विधायकों को गृह निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का एडवांस स्वीकृत करने के प्रावधानों में संशोधन किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह एडवांस केवल उन्हीं विधायकों को दिया जाएगा जिनके पास भूमि का स्पष्ट स्वामित्व होगा और जो पेंशन प्रदायी कार्यकाल वाले स्थान पर बसने की योजना बना रहे हैं। आदेश के मुताबिक, आवेदक विधायक को यह सुनिश्चित करना ह   read more

अफीम की खेती पर सख्त नजर, सेटेलाइट से निगरानी कर रही पुलिस
  • Post by Admin on Nov 30 2024

खूंटी : खूंटी पुलिस ने जिले में अवैध अफीम की खेती पर नकेल कसने के लिए जोरदार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस सेटेलाइट इमेजिंग का उपयोग कर अफीम की खेती की निगरानी कर रही है। खूंटी पुलिस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मैप ड्रग्स एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे सेटेलाइट के माध्यम से खेती का पता लगाया जा रहा है। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि ए   read more

सरकार में शामिल होने का दबाव नहीं, हर कदम पर देंगे साथ : दीपंकर भट्टाचार्य
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी झारखंड सरकार पर मंत्री पद के लिए कोई दबाव नहीं बनाएगी। शनिवार को मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) के पास सदन में केवल दो विधायक हैं, इसलिए सरकार में शामिल होने की बजाय उनकी पार्टी समन्वय समिति बनाकर सरकार का हर कदम पर साथ देगी।   read more

एनएसजी कमांडो का थंडरबोल्ट अभ्यास शुरू, नक्सल अभियान में मिलेगी मजबूती
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास ‘थंडरबोल्ट’ की शुरुआत राँची के बाहरी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की है। इस अभ्यास का उद्देश्य एनएसजी कमांडो को नक्सल अभियान के लिए दक्ष बनाना और उन्हें नक्सलियों द्वारा अपनाए गए नवीनतम तरीकों की जानकारी देना है। अभ्यास के दौरान कमांडो को नक्सलियों की गुरिल्ला रणनीतियों, ट्रैप सेटिंग और अन्य तरीको   read more

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी की
  • Post by Admin on Nov 30 2024

राँची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 127 हवलदार, 38 जमादार और 5 सूबेदार शामिल हैं।  यह सूची विभिन्न जिला, वाहिनी और इकाइयों के आर्मर पदाधिकारियों द्वारा 29 अगस्त को प्रस्तुत की गई आपत्ति आवेदन के निराकरण के बाद तैयार की गई। वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक में लिए गए   read more

जामताड़ा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में साक्ष्य बरामद
  • Post by Admin on Nov 30 2024

जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से 18 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, 2 वोटर कार्ड और 1 मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए की गई है। जहां ठगी और धोखाधड़ी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। पुलिस   read more

आलू सप्लाई रोकने पर बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप का आग्रह
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : झारखंड में आलू संकट गहराता जा रहा है। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में आलू की ट्रांसपोर्टिंग पर रोक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत कर इस समस्या का समाधान करें। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प   read more

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसमें विश्वासमत प्राप्त करना और द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करना शामिल है। सत्र का प्रारंभ 9 दिसंबर से होगा। जब नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण होगा। जो विधानसभा मे   read more