धनबाद समाचार

दिखाया गया है 28 चीज़े में से 11-20 ।
डिस्पैच सेंटर में ईवीएम लेने गये मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
  • Post by Admin on Nov 19 2024

धनबाद : जिले में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी कार्तिक घोष (56 वर्ष) की मौत मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से हो गई। मंगलवार को निरसा पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर में ईवीएम कलेक्ट करने के लिए कार्तिक घोष गए हुए थे। इसी दौरान उनको बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पता चला उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिस वजह उनकी मौत हुई। बताया जाता   read more

बाघमारा विधानसभा में सांसद ढुल्लू व भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो की गुंडागर्दी, ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो वायरल
  • Post by Admin on Nov 19 2024

बाघमारा : बाघमारा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो और सांसद ढुल्लू के द्वारा की गई गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक गांव में घुसते हैं और वहां के ग्रामीणों को बुरी तरह पीटते हैं। सूत्रों के अनुसार इस घटना का कारण केवल यह था कि गांव में कुछ ग्रामीण दूसरे प   read more

चिरकुंडा चेकपोस्ट पर टेम्पो से 61,500 रुपये जब्त, चुनाव आयोग को सौंपे गए
  • Post by Admin on Nov 16 2024

धनबाद : पश्चिम बंगाल से सटी सीमा पर स्थित चिरकुंडा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने एक टेम्पो से 61,500 रुपये जब्त किए। चेकपोस्ट पर तैनात दण्डाधिकारी पंकज कुमार सिंह और उमाकांत चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जय कुमार साव नामक व्यक्ति बरामद टेम्पो लेकर निरसा जा रहा था तभी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसन   read more

आज तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ
  • Post by Admin on Nov 14 2024

धनबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड के धनबाद और बोकारो जिलों में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा धनबाद जिले के निरसा स्थित नयाडांगा काली मंदिर मैदान में दोपहर 11:30 बजे होगी। इसके बाद वे बोकारो के सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे से दूसरी जनसभा करेंगे। तीसरी जनसभा बेरमो के कारगिल फुट   read more

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी की 51 प्रतिशत सीटें अब भी खाली
  • Post by Admin on Nov 12 2024

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी की 51 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं। विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट सूची जारी की थी जिसमें 49 प्रतिशत सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पहली मेरिट सूची में चयनित छात्र 16 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं। इसके अलावा, दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पीजी के लिए एक नई मेरिट सूची जारी की गई है। चयनित छात्रों को संबंधित प   read more

कल्पना सोरेन 12 नवंबर को झरिया और निरसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
  • Post by Admin on Nov 11 2024

धनबाद : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 12 नवंबर, मंगलवार को झरिया और निरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। इन सभाओं के माध्यम से वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इंडिया गठबंधन के समर्थन में आयोजित इन चुनावी सभाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल्पना सोरेन ने सभा में लोगों से गठबंधन के प्रत्याशियों   read more

गोमो के जीतपुर में जमुनिया नदी घाट पर बनी सीढ़ी पाँच माह में ढही, निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
  • Post by Admin on Nov 11 2024

धनबाद : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के फंड से गोमो के जीतपुर में जमुनिया नदी घाट पर स्नान के लिए बनाई गई सीढ़ी महज पाँच माह में ढह गई है। साथ ही, वहां बना चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीढ़ी निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। ईंट के टुकड़ों को केवल सजाकर ऊपर से प्लास्टर चढ़ा दिया गया जो बरसात का पानी नहीं झेल सका। इस निर्माण कार   read more

झारखंड पश्चिम बंगाल सीमा पर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो लाख रुपये बरामद
  • Post by Admin on Oct 28 2024

धनबाद : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित मैथन अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर रविवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक कार से दो लाख रुपये बरामद किए गए। इस कार में सवार व्यक्ति की पहचान प्रशांत कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो धनबाद के सरायढेला का रहने वाला बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार वर्मा पश्चिम बंगाल से धनबाद जा रहे थे। झारखंड-बं   read more

उद्घाटन के 21 दिन बाद ही धंसी झारखंड की पहली 8 लेन सड़क, नर्सिंग छात्रा गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Oct 26 2024

धनबाद : झारखंड की बहुप्रतीक्षित और पहली 8-लेन सड़क, जिसका उद्घाटन 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन माध्यम से किया था, 21 दिन के भीतर ही धंस गई। 461.90 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क के एक हिस्से में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हुआ, जब झारखंड मोड़ से तेतुलमारी जाने वाली सर्विस लेन में करीब 8-10 मीटर चौड़ा और 8 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढे में गिरीं नर्सिंग छात्राए   read more

गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, कई घंटों तक बाधित रहा यातायात
  • Post by Admin on Oct 25 2024

धनबाद : शुक्रवार सुबह तोपचांची के सुभाष चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि टैंकर को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। दुर्घटना का विवरण : गैस टैंकर सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ते हुए बीच सड़क पर पलट गया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। वाहन फंसने के कारण एनएच पर लंबा जाम ल   read more