जम्मू और कश्मीर समाचार

दिखाया गया है 41 चीज़े में से 31-40 ।
बडगाम : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
  • Post by Admin on Jan 17 2023

बडगाम : बडगाम जिले में अदालत परिसर के पास मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। फिलहाल इलाके की तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत परिसर के पास विश्वसनीय सूचना पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाका लगाया। नाके के दौरा   read more

जम्मू-कश्मीर के बालटाल क्षेत्र में हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं
  • Post by Admin on Jan 12 2023

गांदरबल : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल इलाके में गुरुवार सुबह हुए हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।   read more

एसआईए ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी संपत्तियों को किया कुर्क
  • Post by Admin on Jan 07 2023

अनंतनाग : राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी और संपत्तियों को कुर्क किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए ने अनंतनाग जिले के सिरहामा, विड्डी श्रीगुफवारा, अरवानी और मुख्य शहर कुलगाम में ये संपत्तियां कुर्क की हैं। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों में दो मंजिला एक मकान, 7 मरला जमीन, 56 कनाल कृषि भूमि,   read more

बर्फबारी और फिसलन के कारण मुगल और एसएसजी रोड बंद
  • Post by Admin on Jan 07 2023

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए खुला हुआ है। मगर बर्फबारी और फिसलन बढ़ने के कारण मुगल रोड तथा एसएसजी रोड को बंद रखा गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह दोनों ओर हल्के यात्री और निजी वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई। राजमार्ग संकरा है। इसलिए ड्राइवरों को वाहनों की गति को धीमा रखने की चेतावनी दी गई। हल्के वाहनों के गुजरने   read more

राजौरी : आतंकी हमले के बाद आईईडी ब्लास्ट, बच्चे की मौत, दो महिलाएं घायल
  • Post by Admin on Jan 02 2023

राजौरी : राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकी हमले के बाद सोमवार सुबह चौक पर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब हमले के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। रविवा   read more

जो 70 साल में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिए किया : अमित शाह
  • Post by Admin on Jun 23 2018

जम्मू कश्मीर: "जो 70 साल में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए करने का प्रयास किया लेकिन राज्य की सरकार द्वारा कोई विकास का कार्य आगे नहीं बढ़ाया," अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आगाज करते हुए कहा।  "कांग्रेस जितना भी षड्यंत्र करे लेकिन कश्मीर अलग नहीं होगा।" अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें बलिदान दिवस पर परेड में आय   read more

जम्मू में एक और पुलिसकर्मी शहीद
  • Post by Admin on Jun 22 2018

जम्मू-कश्मीर:  घाटी अब भी अमन शांति से दूर है। लगता है आने वाले दिन और भी भारी पड़ने वाले हैं कश्मीर पर। भाजपा और पीडीपी के अलग होने का असर दिखना शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को 2 आतंकियों और उन्हें पनाह देने वाले एक शख्स को मार गिराया। एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। दो नागरिकों के जख्मी होने की खबर है। इस एनकाउंटर के बा   read more

घाटी में फिर सर उठाने लगे हैं आतंकी
  • Post by Admin on Jun 22 2018

जम्मू कश्मीर: भाजपा और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद घाटी के हालात बदलने लगे हैं। त्राल बस स्टैंड के पास आतंकियों ने किया फिर से हमला सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर बोला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।  बताते चलें कि इससे पहले अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बी   read more

घाटी में शांति की कोशिशें होती रहेंगी : महबूबा मुफ़्ती
  • Post by Admin on Jun 20 2018

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर में भाजपा ने पीडीपी का साथ छोड़ दिया है जिसके बाद इस बेमेल गठबंधन के 40 महीनों पर विपक्ष जहर उगल रहा है। पीडीपी का तो यह कहना है कि उसे भाजपा इस फैसले का पहले पता ही नहीं था। यही कोई भी संकेत दिए बिना भाजपा ने एकदम से महबूबा को चौंका दिया। सरकार गिरने के बाद पीडीपी क्या नया फॉर्मूला निकालेगी इसके लिए पीडीपी के सभी नेता बैठेंगे। फिलहाल इस्तेफे के बाद   read more

क्या मिल पायेगा आशिफ़ा को कभी भी इंसाफ़
  • Post by Admin on Jun 09 2018

न्यूज़ डेस्क :-  जैसे-जैसे दिन गुज़रता जा रहा है आशिफ़ा को इंसाफ मिल पायेगा इसकी उम्मीद कम होती जा रही है। कल यानि की शुक्रवार को कठुआ कांड के मामले की सुनवाई होनी थी मगर कोर्ट के समन के बावजूद गवाह अदालत में पेश नहीं हुए। गवाहों को लाने की जिम्मेदारी अभियोजन पक्ष की थी। मामले की पैरवी करने वाले वकील तो पहुंच गए लेकिन गवाह नदारद रहे।  इस पर अदालत ने एसएसपी क्राइम ब्रांच जम   read more