दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,338 चीज़े में से 861-870 ।
ईवीएम पर INDIA में टकराव, उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार
  • Post by Admin on Dec 16 2024

नई दिल्ली : विपक्षी INDI अलायंस में ईवीएम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज कर दिया। उमर ने कहा कि "ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप चुनाव जीतें तो परिणाम स्वीकार कर लें और हारने पर ईवीएम पर दोष मढ़ दें।" उमर अ   read more

जाने क्या है डिजिटल अरेस्ट और कैसे बचें इससे
  • Post by Admin on Dec 16 2024

नई दिल्ली : आधुनिक तकनीक के साथ जहां इंटरनेट ने जीवन को सरल बनाया है। वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक नया धोखाधड़ी करने का तरीका सामने आया है। जिसे डिजिटल अरेस्ट कहा जा रहा है। इस धोखाधड़ी में स्कैमर्स (धोखेबाज) लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह डिजिटल अरेस्ट क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। डिजिटल   read more

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, गायन-वादन की दुनियां में शोक की लहर
  • Post by Admin on Dec 15 2024

नई दिल्ली : भारतीय संगीत की दुनिया के महान तबला वादक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। वह सेन फ्रांसिसको में इलाज करा रहे थे। जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उस्ताद जाकिर हुसैन की मृत्यु की खबर ने भारतीय संगीत और कला जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक महान शख्सियत थे। जिन्होंने न केवल भा   read more

लोकसभा में सोमवार को पेश होगा वन नेशन, वन इलेक्शन बिल
  • Post by Admin on Dec 14 2024

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को इसे लोकसभा में पेश करने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संविधान संशोधन बिल (100 और 29) और दी यूनियन टेरेटरीज (संशोधन) बिल 2024 को पेश करेंगे। यह बिल देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की दिशा में अहम पहल है। संविधान संशोधन की जरूरत इस योज   read more

केजरीवाल के बंगले पर अवध ओझा की टिप्पणी वायरल, कहा राजा को महल में ही रहना पड़ता है
  • Post by Admin on Dec 13 2024

नई दिल्ली : प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) से पटपड़गंज सीट पर प्रत्याशी बने हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय दी है। ओझा ने इस विवाद को खारिज करते हुए कहा कि "राजा को महल में ही रहना पड़ता है।" एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में ओझा से पूछा गया था कि भाज   read more

चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने डाले जाएंगे 2100 रुपये
  • Post by Admin on Dec 12 2024

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये डाले जाएंगे। यह राशि "महिला सम्मान योजना" के तहत दी जाएगी जिसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है। केजरीवाल ने बताया कि पहले इस योजना के तहत महिलाओं को   read more

फ्लिपकार्ट जल्द लागू करेगा ऑर्डर कैंसिलेशन चार्ज, ऑर्डर कैंसिल करना होगा महंगा
  • Post by Admin on Dec 12 2024

नई दिल्ली : देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर शुल्क वसूलने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपनी पॉलिसी में बदलाव करने वाली है जिसके तहत एक निश्चित समय सीमा के बाद ऑर्डर कैंसिल करने पर ग्राहकों को चार्ज देना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में होगा बड़ा बदलाव अभी तक ग्राहक फ्लिपकार्ट से खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट को बिना किसी   read more

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
  • Post by Admin on Dec 12 2024

नई दिल्ली : दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष के ससुराल पक्ष की ओर से पहली बार बयान सामने आया है। उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के चाचा सुशील सिंघानिया ने कहा है कि अतुल सुभाष द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और आधारहीन हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि उनके परिवार के बारे में जो कुछ भी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह गलत हैं और   read more

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 12,000 सामान्य कोच, महाकुंभ के लिए 13,000 विशेष ट्रेनें 
  • Post by Admin on Dec 12 2024

नई दिल्ली : केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में भारतीय रेलवे की प्रमुख पहलों और विकास कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे के परिचालन में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के बुनियादी ढांचे   read more

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जाने क्या है पद से हटाने की प्रक्रिया
  • Post by Admin on Dec 11 2024

नई दिल्ली : दिल्ली में सत्ता और विपक्ष के बीच एक नया राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस प्रस्ताव के माध्यम से विपक्ष का आरोप है कि धनखड़ पक्षपाती तरीके से राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं और उनकी भूमिका से संसदीय लोकतंत्र को खतरा हो रहा है। कांग्रेस   read more