दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,664 चीज़े में से 761-770 ।
भारतीय स्टार्टअप्स ने दिखाया दम, एक सप्ताह में जुटाए 184.75 मिलियन डॉलर
  • Post by Admin on Jun 16 2025

नई दिल्ली : देश के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र ने इस सप्ताह एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए कुल 184.75 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है। इस फंडिंग में कुल 20 स्टार्टअप्स ने भागीदारी की, जिनमें से अधिकांश शुरुआती और विकासशील चरण में हैं। फंड जुटाने वाले स्टार्टअप्स में पांच ऐसे हैं जो विकास के चरण में हैं, जबकि 14 स्टार्टअप्स शुरुआती स्तर पर हैं। एक स्टार्टअप ने अपनी फंड   read more

आरबीआई की सख्त कार्यवाही : 6 एनबीएफसी के लाइसेंस रद्द, 4 कंपनियों ने खुद किया सरेंडर
  • Post by Admin on Jun 16 2025

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFC) पर बड़ी कार्यवाही करते हुए छह कंपनियों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (CoR) रद्द कर दिए हैं, जबकि चार अन्य एनबीएफसी ने स्वेच्छा से अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही ये कंपनियां अब भारत में NBFC के तौर पर कोई भी वित्तीय गतिविधि नहीं चला सकेंगी। आरबीआई ने यह कार्यवाही रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45-आईए (6) के   read more

पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर पीएम मोदी, करेंगे कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 19 जून तक पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत के वैश्विक कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को और गहराई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे राष्ट्रपति निकोस क्र   read more

नीट-यूजी 2025 का परिणाम जारी, राजस्थान के महेश केसवानी बने टॉपर
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2025 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। राजस्थान के महेश केसवानी ने देशभर में टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 720 में से 686 अंक मिले हैं। वहीं, इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने 682 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की है। छात्राओं में दिल्ली की अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है   read more

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 269 नए संक्रमित, 9 मरीजों की मौत
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में 269 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 7,400 तक पहुंच गई है। गुरुवार को केवल 33 नए केस दर्ज किए गए थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक आई बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान गई है, जि   read more

उत्तर भारत में गर्मी बनी जानलेवा, यूपी में अबतक 17 मौतें
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : उत्तर और मध्य भारत में जारी भीषण गर्मी अब जानलेवा बनती जा रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। उत्तर प्रदेश में गर्मी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्   read more

अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्र ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति, तीन महीने में सौंपेगी रिपोर्ट
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन कर दिया है। यह समिति एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 की दुर्घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने हेतु नए दिशा-निर्देश तैयार करेगी। हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई ड   read more

आज का राशिफल : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : जीवन में हर दिन कुछ नया लेकर आता है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आपके दिन को बना भी सकती है और थोड़ा उलझा भी सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत करें, तो चुनौतियों को भी सहजता से पार कर सकते हैं। आज के राशिफल में जानें 14 जून को कैसा रहेगा आपका दिन: ♈ मेष (Aries): आज मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। दोस्तों से गलतफहमि   read more

गीले बालों पर न करें ये आम गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : अगर आप बालों की खूबसूरती और मजबूती को बनाए रखना चाहते हैं, तो गीले बालों की देखभाल को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग गीले बालों पर कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जो न सिर्फ बालों को कमजोर करती हैं बल्कि झड़ने और बेजान होने का कारण भी बन जाती हैं। हेयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और इस समय की गई लापरवाही बालों की जड़ो   read more

खुशखबरी : 20 जून को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसान होंगे लाभान्वित
  • Post by Admin on Jun 14 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार 20 जून को योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार लगभग 9.8 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र क   read more