सीतामढ़ी समाचार
- Post by Admin on Nov 26 2024
सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय विमर्श सभा कक्ष में अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी और अन्य विधि अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी सामंजस्य से कार्य करें read more
- Post by Admin on Nov 26 2024
सीतामढ़ी : जिले में पैक्स (प्रारंभिक कृषि सहकारी समिति) चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिले के चार प्रखंडों डुमरा, मेजरगंज, सुप्पी और बेलसंड में मंगलवार से मतदान का पहला चरण शुरू होगा। इस पहले चरण में कुल 31 पैक्स और 85 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर अपराह्न 4:30 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 4 बज्रगृह, 14 सेक्टर और 31 पीसीसीपी (पोलिंग कंट्रो read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
सीतामढ़ी : सुरसंड के 9 प्रवासी मजदूरों और 4 नाबालिग बच्चे को पंजाब के कपूरथला स्थित एक आलू फार्म हाउस से मुक्त कराकर उनके घर सुरक्षित वापस भेजा गया। इन मजदूरों को फार्म हाउस के मालिक द्वारा जबरन 12 से 15 घंटे काम कराया जा रहा था। साथ ही दो महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया था। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अमानवीय तरीके से उनकी मारपीट की जाती थी और रोटी के बदले पैसे मांगन read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
सीतामढ़ी : जिले में स्कूली बसों से हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिला परिवहन पदाधिकारी स्वप्निल के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थलों पर वाहन चेकिंग की गई। जिसमें 17 स्कूली वाहनों से कुल 3,05,548 रुपये जुर्माना वसूला ग read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
सीतामढ़ी : जिले में स्वच्छता और शौचालय उपयोग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमारा शौचालय हमारा सम्मान” अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता और सतत उपयोग को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकता है। बशर्त read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
सीतामढ़ी : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 21 और 22 नवम्बर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच, उप सरपंच, सचिव, न्याय मित्र और कार्यपालक सहायक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ई ग्राम कचहरी संचालन को प्रभावी बनाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम कचहरी सिंघाचौरी के सरपंच और जिला कोषाध्यक्ष, सरपंच संघ सीतामढ़ी, कुलदीप प् read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
सीतामढ़ी : राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने गुरुवार को बाजपट्टी उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष रूप से उस सूचना के आधार पर किया गया। जिसमें यह बताया जा रहा था कि महिला प्रधान अभिकर्ता के स्थान पर उनके प्रतिनिधि द्वारा योजनाओं का निष्पादन किया जा रहा था। इस सूचना के बाद प्रकाश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उप डाकघर का निरीक्षण किया। read more
- Post by Admin on Nov 22 2024
सीतामढ़ी : जिले में आगामी पैक्स चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त मनन राम की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव के दौरान की जाने वाली सभी तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की read more
- Post by Admin on Nov 21 2024
सीतामढ़ी : बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह और विश्व बाल दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों के अधिकारों, उनके सुरक्षा, शिक्षा और विकास के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी, बेलसंड, ललित राही के नेतृत्व में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बलहा मूसहरी, परसौनी में किया गया। इस मौके पर एसडीएम ललित राही ने कहा, “प्रत्येक बच्चे read more
- Post by Admin on Nov 21 2024
सीतामढ़ी : सरकार के निर्देशों के तहत जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनन राम ने सदर अस्पताल सहित अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का दौरा किया। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति की read more