राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी ने बाजपट्टी उप डाकघर का किया औचक निरीक्षण 

  • Post By Admin on Nov 22 2024
राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी ने बाजपट्टी उप डाकघर का किया औचक निरीक्षण 

सीतामढ़ी : राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने गुरुवार को बाजपट्टी उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष रूप से उस सूचना के आधार पर किया गया। जिसमें यह बताया जा रहा था कि महिला प्रधान अभिकर्ता के स्थान पर उनके प्रतिनिधि द्वारा योजनाओं का निष्पादन किया जा रहा था। इस सूचना के बाद प्रकाश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उप डाकघर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रकाश कुमार ने पाया कि महिला प्रधान अभिकर्ता खुद डाकघर में उपस्थित हैं और सभी कार्यों का निष्पादन कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने सभी महिला प्रधान अभिकर्ताओं से बातचीत की और उनसे इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की।

निर्वाचित कार्यों की निष्पक्षता और सही तरीके से निष्पादन को लेकर प्रकाश कुमार ने महिला प्रधान अभिकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार के गलत कार्य या प्रतिनिधियों के माध्यम से योजनाओं का निष्पादन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह हर हाल में सुनिश्चित करें कि केवल संबंधित अभिकर्ता ही योजनाओं का निष्पादन करें, अन्यथा संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

राष्ट्रीय बचत कार्यपालक ने इस मुद्दे पर गंभीरता से कहा कि सभी अभिकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मी की ओर से लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।