लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Jan 13 2026
लखीसराय : लखीसराय जिले के लिए गर्व की खबर है। संत मैरी इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा के तीन विद्यार्थियों का चयन बिहार खो-खो टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी तेलंगाना के काजीपेट रेलवे स्टेडियम में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाली 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि संत मैरी इ read more
- Post by Admin on Jan 13 2026
लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल पोस्ट पर ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल की टीम ने यात्री सामान चोरी और शराब तस्करी की रोकथाम के दौरान चलती ट्रेन से विदेशी शराब की खेप बरामद की। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13287 के किऊल से मार्गरक्षण के दौरान सुबह करीब 06:50 बजे कोच संख्या एम-1 की सीट न read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम जहां एक ओर युवा शक्ति के आह्वान और स्वामी विवेकानंद के विचारों की चर्चा को लेकर सुर्खियों में रहा, वहीं दूसरी ओर मीडिया के साथ समान व्यवहार न होने को लेकर यह आयोजन विवादों में भी घिरता नजर आया। कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा मीडिया प्रतिनिधियों को ही महत्व दिए जाने का आरोप सामने आ read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : एनएच पर दरियापुर स्थित श्री रामजानकी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक बाइक सवार सड़क पर चल रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दिव्यां read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे पोस्ट द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत यात्री सामान चोरी और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को किऊल निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश कुमार एवं रेल पुलिस स्टाफ ने एक कार्रवाई की। मुखबिर खास की सूचना पर लगभग 16:15 बजे प्लेटफार्म संख्या 03 पर आई गाड़ी संख्या 18183 अप read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले लखीसराय के प्रभात चौक स्थित भारती होटल के सभागार में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी नाथ अमिताभ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी उपस्थित रहे। राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में जिले में बंद पड़ी read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के किऊल स्टेशन पर सोमवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक ललन कुमार सिंह और उनके स्टाफ ने यात्री सामान चोरी और शराब तस्करी रोकथाम के दौरान सुबह लगभग 04:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 5 पर संदिग्ध स्थिति में एक काला ट्रॉली बैग और एक काला पिट्ठू बैग पाया। स्थानीय यात्रियों से बैग के मालिक के बारे में जानकारी लेने का प्र read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण से संबंधित सांख्यिकी पदाधिकारियों और कर्मियों के क्षमता वर्धन हेतु एकदिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को सुदृढ़ करना, कानूनी प्रावधान read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराना रहा। बैठक की read more
- Post by Admin on Jan 12 2026
लखीसराय : सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय, अपर जिला पदाधिकारी (एडीएम) तथा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के संयुक्त नेतृत्व में परिवहन कार्यालय द्वारा संचालित जागरूकता रथ को लखीसराय समाहरणालय से रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सातों प्रखंडों में भ्रमण करते हुए आम लोगों को स read more