लखीसराय में बाढ़ से निपटने की प्रशासनिक तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने किया पैकेजिंग और भंडारण का निरीक्षण

  • Post By Admin on Sep 07 2026
लखीसराय में बाढ़ से निपटने की प्रशासनिक तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने किया पैकेजिंग और भंडारण का निरीक्षण

लखीसराय : जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में लखीसराय जिले के प्रभारी सचिव श्री कंवल तनुज ने सम्राट अशोक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राहत व बचाव कार्यों की समग्र रूपरेखा का आकलन किया।

समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने सम्राट अशोक भवन परिसर में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे खाद्य पैकेटों की पैकेजिंग व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राहत सामग्रियों की गुणवत्ता, पैकेट में खाद्य वस्तुओं की निर्धारित मात्रा, सीलिंग तथा सुरक्षित भंडारण का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मानकों का पूरी तरह पालन करने के कड़े निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने उपस्थित प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अलर्ट मोड पर रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित और प्रभावी राहत पहुंचाई जा सके।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार सहित जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।