लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Nov 11 2024
लखीसराय : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (सेवांजलि) की लखीसराय जिला शाखा ने मानदेय भुगतान में अनियमितता के विरोध में 29 सितंबर 2024 से शुरू किया गया धरना कार्यक्रम छठ पर्व की समाप्ति के बाद सोमवार को पुनः शुरू कर दिया। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जारी इस धरने का नेतृत्व संघ की नेत्री आशा सिंहा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हिया की बीसीएम द्वारा read more
- Post by Admin on Nov 11 2024
लखीसराय : 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी के लिए लखीसराय जिला मुख्यालय के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महिला विद्या मंदिर, पुरानी बाजार, चितरंजन रोड में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में संबंधित शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन और विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साइंस फॉर सोसाइ read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चोटहा झुलौना गांव के बीच स्थित छह नंबर पुल के निकट मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला के पति एवं दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। पीड़ित की पहचान शेखपुरा जिला के कंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंझौरी गांव निवासी मुसहरु महतो के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : खेल भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 (बालक) ताइक्वांडो टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 10 वेटेज वर्ग के हुई इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड दो सिल्वर दो कांस्य के साथ बेगूसराय ओवरऑल चैंपियन। जबकि एक गोल्ड तीन सिल्वर दो कांस्य के साथ पटना द्वितीय स्थान पर, दो गोल्ड के साथ बक्सर तीसरे स्थान पर जबकि इसके अतिरिक्त एकलव्य, शेखपुरा, कटिहार और सारण एक-एक ग read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : खेल भवन में आयोजित अंतर जिला अंडर 19 (बालक) ताइक्वांडो टूर्नामेंट के पहले दिन बेगूसराय, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जमुई, सिवान, भागलपुर और एकलव्य सेंटर शेखपुरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी पदाधिकारियों जे. पी. मेहता (पटना), सुजित कुमार (मुंगेर), विश्वजीत कुमार (शेखपुरा), बिक्की कुमार (मुजफ्फर read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : दुर्गा पूजा की तर्ज पर इस बार छठ पर्व के अवसर पर भी शहर में यातायात को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, संध्या अर्घ्य के दिन 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक तथा प्रातः अर्घ्य के लिए 8 नवंबर को सुबह 3 बजे से 8 बजे तक शहरी क्षेत्र में सामा read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : कलम-दवात के देवता और कायस्थ समाज के आराध्य श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव रविवार को जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के नया बाजार स्थित पचना रोड के सिन्हा पाली क्लीनिक परिसर में भी भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पंडित ने यजमान डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा के हाथों पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान कायस्थ समाज read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और लखीसराय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालक वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडली की देखरेख में खेल का आयोजन क read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की नगर और प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के प्रांत सह मंत्री संजय कुमार सिंह ने की, जिसमें संगठन के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और संगठन को मजबूत बनाना था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संजय कुमार सिंह read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गंगा घाटों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में देखने को मिल रही है। इस बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किऊल स्टे read more