दरभंगा समाचार

दिखाया गया है 164 चीज़े में से 111-120 ।
दरभंगा में 11 दिसंबर को होगा जॉब कैम्प का आयोजन, 50 पदों पर चयन के लिए होगा साक्षात्कार
  • Post by Admin on Dec 07 2024

दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 11 दिसंबर, बुधवार को एक विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प में बीएसएस माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के द्वारा कुल 50 पदों के लिए चयन प्रक्   read more

कुपोषण दर घटाने के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषाहार आवश्यक : सीडीपीओ, दरभंगा
  • Post by Admin on Dec 07 2024

दरभंगा : यूनिसेफ द्वारा समर्थित स्ट्रेंथनिंग फ्लड रिस्पॉन्स प्रोग्राम के तहत जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सभी 126 आँगनवाड़ी सेविकाओं के लिए 05 और 06 दिसंबर को दो बैचों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण दर में कमी लाने के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषाहार की महत्वता को समझाना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूनिसेफ-जीपीएसवीएस बीआईएजी के ज   read more

दरभंगा में महिला हिंसा उन्मूलन और सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Dec 05 2024

दरभंगा : जिला में महिला हिंसा उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम +2 थलवारा हाई स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं के अधिकारों, संरक्षण उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। क   read more

बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर-19 बालक प्रतियोगिता की शुरुआत
  • Post by Admin on Dec 02 2024

दरभंगा : बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर-19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ 01 दिसम्बर, रविवार से नालंदा के लोयोला स्कूल हरनौत में हुआ। यह प्रतियोगिता आगामी 04 दिसम्बर, बुधवार तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के 24 जिलों की टीमों ने भाग लिया है और दरभंग   read more

गंगा नदीतंत्र पुर्नस्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम का आयोजन, 3.50 लाख अंगुलिका का संचयन
  • Post by Admin on Dec 02 2024

दरभंगा : गंगा नदी तंत्र के पुनर्निर्माण और संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किए गए नदी पुर्नस्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम के तहत जिले के बेनीपुर अंचल स्थित कमला नदी के त्रिमुहानी घाट में 3.50 लाख अंगुलिका का संचयन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी, ब   read more

गंगा नदी तंत्र में नदी पुनर्स्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : जिले के बहेड़ी अंचल स्थित करेह नदी के कोठरा घाट में गंगा नदी तंत्र में नदी पुनर्स्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 2.60 लाख अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। यह योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा नदियों में जलजीवों की संख्या को बढ़ाने, मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित करने और पारिस्थितिकी तंत्र को सुधारने के उद्देश्य से शुरू की ग   read more

दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : जिले में “नई चेतना 3.0” के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारा के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारे के अंतर्गत महिला विशेष कोषांग दरभंगा के सहयोग से हैकॉक इंस्टीच्यूशन मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने उत्स   read more

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, 49137 को मिला 1388 करोड़ का ऋण
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : शुक्रवार को दरभंगा के राज मैदान में माननीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पाग, चादर और पौधा प्रदान कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिलाधिका   read more

7 दिसंबर को आयोजित होगा उर्दू सेमिनार और मुशायरा
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश पर उर्दू भाषा के विकास और द्वितीय राजभाषा उर्दू के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर फरोग-ए-उर्दू सेमिनार और मुशायरा का आयोजन 7 दिसंबर 2024 को प्रेक्षागृह-सह-कला प्रदर्शनी केन्द्र, लहेरियासराय में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्य   read more

14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक, सुलह-समझौते पर जोर
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विनोद कुमार तिवारी ने ग्राम कचहरी में लंबित सुलहयोग्य वादों के निपटारे के लिए प्रि-काउंसलिंग के जरिए समझौते की प्रक्रिया को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने कहा कि, “   read more