गुवाहाटी समाचार

दिखाया गया है 14 चीज़े में से 1-10 ।
असम में बाढ़ का तांडव: शिवसागर समेत कई जिले जलमग्न, 4.45 लाख लोग प्रभावित
  • Post by Admin on Jul 28 2026

गुवाहाटी : असम में लगातार हो रही भारी बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बना दिया है। विशेष रूप से ऊपरी असम के शिवसागर जिले में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में उफान के कारण जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा दी गई जान   read more

असम और अरुणाचल में बाढ़ से तबाही, 45 हजार से अधिक लोग प्रभावित
  • Post by Admin on Jun 30 2026

गुवाहाटी/ईटानगर : पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोनों राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण हजारों लोग संकट में हैं। अरुणाचल प्रदेश के 12 जिले बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में हैं, जबकि असम के पांच जिलों में करीब 45 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्   read more

असम को मिली स्वास्थ्य ढांचे की बड़ी सौगात, अमित शाह ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • Post by Admin on Mar 15 2026

गुवाहाटी : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी में असम सरकार की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह पहल केवल असम ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हों   read more

भूकंप के झटकों से कांपा पूर्वोत्तर, 5.1 रिक्टर स्केल पर तीव्रता
  • Post by Admin on Jan 05 2026

असम : सोमवार तड़के असम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सुबह 04:17 बजे आया, जिसका केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास था। भूकंप की गहराई 50 किलोमीटर दर्ज की गई। मोरीगांव सहित आसपास के जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। ठंड और घने कोहरे के बीच झटके लगते ही लो   read more

असम : लेबर वेलफेयर फंड घोटाले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने ईडी की कस्टडी में भेजा
  • Post by Admin on Dec 21 2025

गुवाहाटी : असम के लेबर वेलफेयर फंड से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के गुवाहाटी जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एम/एस पूर्वाश्री प्रिंटिंग हाउस के प्रोप्राइटर प्रियांशु बोइरागी को पीएमएलए, 2002 के तहत हिरासत में लिया है। आरोपी को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पा   read more

रिलायंस करेगी असम में 50 हजार करोड़ का निवेश, कई बड़े परियोजनाओं की घोषणा
  • Post by Admin on Feb 28 2025

गुवाहाटी : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश 50 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। अंबानी ने गुवाहाटी में आयोजित ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास के लिए रिलायंस की प्रमुख योजनाओं को साझा किया। असम को AI-रेडी बनाने की योजना मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस असम   read more

गुवाहाटी में रिलायंस के नए कैम्पा और बेवरेजेज बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन
  • Post by Admin on Feb 22 2025

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के नए कैम्पा और बेवरेजेज बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक प्लांट रिलायंस और असम के प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह जेरिको के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है। इस पहल को राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   प   read more

उत्तर-पूर्वी छात्रों के विकास के लिए 75 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा
  • Post by Admin on Feb 01 2025

गुवाहाटी : दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने उत्तर-पूर्वी भारत के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 75 लाख रुपये की छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इस पहल के तहत 250 से अधिक छात्र पहले से ही इस संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, और यह कदम उत्तर-पूर्वी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसर प्रदान करने क   read more

असम के सीएम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दी चेतावनी
  • Post by Admin on Apr 01 2023

असम: असम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पहली राजनीतिक रैली होने वाली है. यह रैली 2 तारीख को है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को रैली से पहले ही खुली चेतावनी दें दी है. हिमत बिस्वा सरमा ने कहा कि "मेरे खिलाफ एक भी शब्द बोला कि मैं भ्रष्ट हूं. अगले दिन ही मैं मानहानि का मुकदमा दायर कर दूंगा. मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है". बता दें कि दिल   read more

बिहार के पड़ोसी राज्य में आया भूकंप
  • Post by Admin on Feb 12 2023

गुवाहाटी: असम के नगांव जिले में रविवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये। नगांव जिले में शाम 4 बजकर 18 मिनट 17 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनु   read more