बिहार के 171 कॉलेजों में होगी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति 

  • Post By Admin on Sep 21 2024
बिहार के 171 कॉलेजों में होगी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति 

पटना : बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल पदों पर नियुक्ति के लिए 171 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने इस प्रक्रिया की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य के विभिन्न कॉलेजों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा प्रधानाचार्य के पद पर बिहार के कई कॉलेजों में जल्द ही नियुक्ति की जाएगीI एक लंबे समय से बिहार में ये नियुक्ति नहीं हुई हैI इस बार करीब 171 कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद पर नियुक्ति होगीI बिहार में कुल 268 एफिलिएटेड कॉलेज वर्तमान में मौजूद हैंI

बिहार में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का काम बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया जाता है, लेकिन बीते कुछ सालों से ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां कनीय प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक की कुर्सी लिए बैठे हैंI यह मामला सामने आते ही राज्यपाल और कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ इस मामले पर काफी सख्ती से पेश आ रहे हैंI

बिहार में कितने कॉलेजों को मिलेंगे प्रिंसिपल?

बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ने यह निर्णय जारी किया है कि बहुत जल्द 171 एफिलिएटेड कॉलेजों के नए फुल टाइम प्रधानाध्यापक मिल जाएंगे, इसके लिए जल्द ही एक नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है.

संभावना है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुछ प्रमुख योग्यताएं निम्नलिखित हो सकती हैं I


1. शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, जैसे पीएचडी या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
2. अनुभव : शिक्षण या प्रशासनिक क्षेत्र में 10-15 वर्षों का अनुभव आवश्यक हो सकता है।
3. चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या अन्य चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, और अन्य विवरण जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना में प्रकाशित होंगे।