देश समाचार

दिखाया गया है 1,005 चीज़े में से 261-270 ।
कोयला आयात में 20.91 मिलियन टन की गिरावट, भारत ने बचाई 60,681 करोड़ की विदेशी मुद्रा : केंद्रीय मंत्री
  • Post by Admin on Jul 23 2025

नई दिल्ली : भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में कोयला आयात में 20.91 मिलियन टन की उल्लेखनीय कमी दर्ज कर विदेशी मुद्रा में 60,681.67 करोड़ रुपए की बचत की है। यह जानकारी केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को राज्यसभा में दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान देश ने कुल 243.62 मिलियन टन कोयला आयात किया, जबकि बीते वित्त वर्ष यानी 2023-24 में यह आंकड़ा 264.53 मिलियन टन था।   read more

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट : 12 दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की चुनौती, 24 जुलाई को सुनवाई
  • Post by Admin on Jul 22 2025

मुंबई : 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन सिलसिलेवार बम धमाकों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 12 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह मामला देश के सबसे दर्दनाक आतंकी हमलों में से एक है, जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। अब सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को इस अहम याचिका पर सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि 11 जुलाई 2006 की शाम म   read more

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी ने किया ट्रेकोमा फ्री इंडिया का उल्लेख, WHO ने भी की पुष्टि
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के आरोग्य क्षेत्र की प्रगति पर गर्व जताते हुए भारत को "ट्रेकोमा फ्री" घोषित किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि भारत ने आंख की गंभीर बीमारी ट्रेकोमा से खुद को पूरी तरह मुक्त कर लिया है। प्र   read more

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए न्यायाधीश, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : देश की राजधानी की न्यायिक प्रणाली को सोमवार को एक नई मजबूती मिली जब दिल्ली हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुण मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला को पद की शपथ दिलाई। इस शपथग्रहण के साथ अब दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल स   read more

मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, सभी 11 दोषी बरी
  • Post by Admin on Jul 21 2025

मुंबई : 2006 में हुए मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक और चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए सभी 11 दोषियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सबूतों के अभाव और अभियोजन की खामियों के चलते इन आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हाईकोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इस मामले को भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक माना जाता है। न्यायमूर   read more

तेजस Mark-1A के इंजन की आपूर्ति शुरू, वायुसेना को जल्द मिलेंगे स्वदेशी लड़ाकू विमान
  • Post by Admin on Jul 16 2025

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना की ताकत को नया आयाम देने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए को अब नया इंजन मिल गया है। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने भारत को तेजस के लिए GE-404 टर्बोफैन इंजन की दूसरी खेप सौंप दी है, जिससे अब इन उन्नत लड़ाकू विमानों के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को इस वित्त वर्ष के अंत तक अमेरिका से कुल 12 इंजन प्र   read more

कल की तकनीक से आज की जंग नहीं जीती जा सकती, CDS अनिल चौहान ने दिए स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के संकेत
  • Post by Admin on Jul 16 2025

नई दिल्ली : भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने स्पष्ट कहा है कि आगामी युद्धों का भविष्य तकनीक तय करेगी, और भारत को अब विदेशी उपकरणों पर निर्भर रहने की बजाय स्वदेशी तकनीक को अपनाना होगा। मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन और नई युद्ध प्रणालियां अब जंग के मैदान में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पाकिस्   read more

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टली, यमन में बचाने की आखिरी कोशिशें जारी
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : यमन में मौत की सजा का सामना कर रहीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया को बड़ी राहत मिली है। बुधवार, 16 जुलाई को होने वाली फांसी को फिलहाल टाल दिया गया है। यह जानकारी ‘सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल’ के वकील सुभाष चंद्रन ने मंगलवार को दी। हालांकि अभी नई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन भारत सरकार और कई संगठनों के स्तर पर अंतिम प्रयास तेज हो गए हैं। वकील सुभाष च   read more

शुभांशु की अंतरिक्ष से वापसी पर बोले मंत्री जितेंद्र सिंह – भारत ने रचा नया इतिहास, पीएम मोदी की नीति से मजबूत हुई भारत की स्पेस इकोनॉमी
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक सफलता पर देश भर में गर्व की लहर है। इस कड़ी में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी शुभांशु की उपलब्धि को भारत की वैश्विक साख के लिए "मील का पत्थर" बताया है। उन्होंने कहा कि इसरो और स्पेसएक्स के सहयोग से संपन्न हुआ यह मिशन भारत की अंतरिक्ष शक्ति को दुनिया   read more

अंतरिक्ष मिशन से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- गगनयान की दिशा में मील का पत्थर
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन के रोमांचक अंतरिक्ष मिशन के बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री—अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी सुरक्षित लौटे। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने 23   read more