विदेश समाचार
- Post by Admin on Mar 14 2023
पापुआ न्यू गिनी: तुर्किए और सीरिया में तबाही मचाने के बाद अब पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है. बता दें कि इससे पहले 1 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया था. हालांकि इस भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं पंहुचा है. यूरोप मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजी सेंटर ने बताया कि भूकंप पोर्ट मोरेस्बी के उत्तर-पश्चिम में 448 किलोमीटर की read more
- Post by Admin on Mar 14 2023
प्योंग्यांग: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास का उत्तर कोरिया लगातार विरोध कर रहा है। अभ्यास शुरू होते ही उत्तर कोरिया ने जवाबी कार्रवाई की और चार मिसाइलें दाग दी हैं। इनमें पनडुब्बी से दो क्रूज मिसाइल और दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 13 मार्च से संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है। 23 मार्च तक होने read more
- Post by Admin on Mar 14 2023
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच इमरान ने 19 मार्च को लाहौर में बड़ी रैली का एलान किया है। सोमवार को दो मामलों में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने गई। इस दौरान इमरान ने समर्थकों के साथ बड़ी रैली निकालकर पुलिस को चुनौती दी। तोशाखाना मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं होन read more
- Post by Admin on Mar 14 2023
नाएप्यीडॉ: म्यांमार में सेना ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में तीस लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। यह हमला म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में किया गया। म्यांमार के विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने यह जानकारी दी। कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने कहा है कि हमले में म्यांमार की थल सेना read more
- Post by Admin on Mar 14 2023
ब्लांटायर (मलावी): चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत सूचना है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं। मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो read more
- Post by Admin on Mar 13 2023
कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया की नेशनल सिटी में एक महिला शिक्षिका को बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस महिला टीचर को 'टीचर ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया था. वह अब बाल यौन शोषण के चौदह आरोपों का सामना कर रही है. इस महिला शिक्षिका के खिलाफ एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ "अनुसूचित सम्बन्ध" स्थापित करने का आरोप लगाया गया है. वह अब जेल में है. मीडिया रिपोर्ट्स के म read more
- Post by Admin on Mar 13 2023
कीव: युद्ध और संकटग्रस्त यूक्रेन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का दौरा भारी पड़ गया है। यूक्रेन को बाइडेन की सुरक्षा में 16 लाख डॉलर खर्च करना पड़ा है। ज्ञात रहे कि 20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन अचानक कीव पहुंचे थे। जहां यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर अमेरिकी हथियार आपूर्ति व हालात पर चर्चा की थी। उन्होंने यात्रा के दौरान यूक्रेन को आर read more
- Post by Admin on Mar 13 2023
जेरूसलम: इजराइली सैनिकों ने रविवार को वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में चौकी पर हमला करने वाले तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया। वहीं चौथे बंदूकधारी को आत्मसमर्पण करने के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वेस्ट बैंक के उत्तरी भाग में नाबलस शहर के पास उन क्षेत्रों में मौतों की पुष्टि की है। हाल के महीनों में यहां हिंसा मे read more
- Post by Admin on Mar 13 2023
लंदन: इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले साल बढ़ोतरी दर्ज की गई और छोटी नौकाओं पर सवार होकर कुल 683 लोग देश में आए, जिनमें अधिकतर भारतीय पुरुष हैं। ब्रिटेन में अनियमित प्रवासन के संबंध में देश के गृह विभाग के पिछले साल के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में अवैध रूप से सीमा पार करके आने वाले भारतीयों की संख्या साल-दर-सा read more
- Post by Admin on Mar 12 2023
काठमांडू: चुनाव आयोग ने जनता समाजवादी पार्टी के नेता रामसहाय प्रसाद यादव की उप राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवारी बरकरार रखने का फैसला किया है। आयोग ने इस बावत यादव के खिलाफ दायर दो शिकायतों को खारिज कर दिया है।दरअसल, चुनाव आयोग ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए शुक्रवार को जानकारी दी थी कि उप राष्ट्रपति पद के लिए सिर्फ महिलाओं को ही उम्मीदवार बनने का मौका मिलेगा, पुरुष read more