विदेश समाचार

दिखाया गया है 733 चीज़े में से 491-500 ।
फिनलैंड की नाटो सदस्यता को तुर्किये की हरी झंडी, स्वीडन पर आपत्ति जारी
  • Post by Admin on Mar 18 2023

अंकारा: फिनलैंड को नाटो की सदस्यता दिलाने के अभियान में एक और सफलता मिली है। तुर्किये ने फिनलैंड की नाटो सदस्यता को हरी झंडी दिखाई है। इस बीच स्वीडन की नाटो सदस्यता पर तुर्किये की आपत्ति जारी है। अमेरिका ने फिनलैंड की नाटो सदस्यता पर तुर्किये के रुख का स्वागत करते हुए स्वीडन के नाटो प्रवेश की पुष्टि के लिए तुर्किये से कहा है। यूक्रेन पर रूस हमले के बाद से स्वीडन और फिन   read more

चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत हुए जापान और दक्षिण कोरिया
  • Post by Admin on Mar 18 2023

नौकाओं का पीछा कर जापानी सीमा में घुसे चीनी जहाज, बढ़ा तनाव चीन ने फिर दोहराया, ताइवान की आजादी के लिए कोई जगह नहीं टोक्यो: वैश्विक पटल पर चीन को लेकर घमासान थम नहीं रहा है। उत्तर कोरिया का मुकाबला कर रहे जापान और दक्षिण कोरिया शिखर वार्ता कर आपसी विवाद हल करने और चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इस बीच नौकाओं का पीछा कर जापानी स   read more

नित्यानंद के कथित निजी देश कैलासा का 30 से अधिक अमेरिकी शहरों से समझौता
  • Post by Admin on Mar 18 2023

न्यूयॉर्क: स्वयंभू संत और भारत की अदालत से भगोड़ा करार दिए गए नित्यानंद के निजी देश ‘संयुक्त राज्य कैलासा’(यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा) ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक ‘सांस्कृतिक भागीदारी’ का समझौता किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। नित्यानंद भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई मामलों में वांछित हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के   read more

आईसीसी ने युद्ध अपराध के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया
  • Post by Admin on Mar 18 2023

जिनेवा/मास्को/वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध और वहां के बच्चों को अगवा कर रूस ले जाने का आरोप लगा है। रूस ने आईसीसी के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई देशों ने इसका स्वागत किया है। रूस के विदेश मंत्रा   read more

कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए
  • Post by Admin on Mar 17 2023

जेरुसलम: कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को किसी न किसी तरह चौकन्ना करता रहता है। अब इजराइल में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं। इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों में कोरोना संक्रमण की संभावना की दृष्टि से उनक   read more

फ्रांस में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का विरोध, सड़कों पर आगजनी व पथराव
  • Post by Admin on Mar 17 2023

पेरिस: फ्रांस में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का विरोध हिंसक हो रहा है। सड़कों पर उग्र प्रदर्शन कर रहे लोग आगजनी और पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी जगह-जगह जवाबी बल प्रयोग किया है। जानकारी के मुताबिक फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 64 वर्ष कर दी है। सरकार ने फ्रांस की पेंशन प्रणाली को कंगाल होने से बचाने के लिए यह कदम उठाने की बात कही है। इसके   read more

नेपाल में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू
  • Post by Admin on Mar 17 2023

काठमांडू: नेपाल में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज (शुक्रवार) यहां संसद भवन में नेपाली समयानुसार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया। यह प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे पूरी होगी। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के रामसहाय प्रसाद यादव, प्रमिला कुमारी, ममता झा और विपक्षी सीपीएन (यूएमएल) के अष्टलक्ष्मी शाक्य मैदान में हैं। प्रमिला ने रामसहाय का समर्थन किया है। इस   read more

अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी सैन्य अभ्यास, ईरान-चीन संग रूस का नौ सैनिक अभ्यास
  • Post by Admin on Mar 17 2023

ड्रैगन बेल्ट जीतने को जूझ रहे भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया चाबहार के ईरानी बंदरगाह के आसपास समुद्री सुरक्षा बेल्ट त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास वाशिंगटन/मॉस्को: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया के विरोध के बीच अब सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा हो रही है। अमेरिका सहित पांच देशों में प्रतियोगी   read more

अमेरिका ने रूसी लड़ाकू विमानों के उसके ड्रोन पर ईंधन गिराने का वीडियो जारी किया
  • Post by Admin on Mar 17 2023

कीव: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के निगरानी ड्रोन के मार्ग में रूसी लड़ाकू विमान के असुरक्षित तरीके से आने का वीडियो जारी किया है। गुरुवार को 42 सेकंड का यह वीडियो जारी किया गया। पेंटागन ने कहा कि वीडियो में एक रूसी एसयू-27 अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन के पीछे की तरफ से आ रहा है और इसके गुजरने प   read more

इमरान की पार्टी नहीं कर पाएगी रैली, HC ने लगाई रोक
  • Post by Admin on Mar 16 2023

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट ने झटका दे दिया है. लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को लाहौर के मीनार इलाके में रविवार को रैली आयोजित करने से मना कर दिया है.  लाहौर हाईकोर्ट गुरूवार को सुनवाई करते हुए कहा कि " पुलिस-प्रशासन फ़िलहाल इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए ज़मान पार्क में शुरू किए गए अभियान को रोक ले". इसके बाद हाईको   read more