विदेश समाचार
- Post by Admin on Apr 12 2023
बैंकॉक: म्यांमार में चुनी सरकार को अपदस्थ कर सैन्य शासन लागू करने के बाद से जारी नरसंहार का एक और भयावह चेहरा मंगलवार को दुनिया के सामने आया। जब सैन्य सरकार के विरोध में सभा करने वालों पर भीषण हवाई हमला किया गया। सेना के भयानक हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। ज्ञात रहे कि फरवरी 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में अस्थिरता, दमन read more
- Post by Admin on Apr 12 2023
वांशिगटन: अमेरिका में भारतीय मूल के दो सिस्को इंजीनियरों के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया। इस मामले के ताजा घटनाक्रम की स्थानीय हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पुष्टि की है। सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है। कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने सुपीरियर कोर्ट में जाति आधारित भेदभाव के आरोप read more
- Post by Admin on Apr 11 2023
वाशिंगटन: भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में अल्पसंख्यक लगातार प्रगति कर रहे हैं, मगर पाकिस्तान में सताए जा रहे हैं। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) के मंच पर संवाद करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए। पीआईआईई के अध्यक्ष एडम पोसेन ने पश्च read more
- Post by Admin on Apr 11 2023
मॉस्को: रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। ज्वालामुखी फटने से दस किलोमीटर ऊंचाई तक राख का गुबार नजर आया। इसे हवाई यातायात के लिए खतरा बताकर चेतावनी जारी की गई है। ज्वालामुखी फटने के बाद कामचाटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने उड्डयन विभाग को चेतावनी जारी की है। अंदेशा जताया गया है कि इस ज्वालामुखी में अभी 15 किलोमीटर ऊं read more
- Post by Admin on Apr 10 2023
ताइपे/ बीजिंग: ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिकी यात्रा पूरी होते ही चीन ने ताइवान को तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चीन ने घातक युद्धक हथियारों के साथ ताइवान को घेरकर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन ने इस सैन्य अभ्यास को 'कड़ी चेतावनी' बताया है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव को इस सैन्य अभ्यास ने और बढ़ा दिया है। चीन की सेना सैन्य अभ्यास के जरियेताइवान read more
- Post by Admin on Apr 06 2023
इस साल यानी 2023 में फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में 16 नए भारतीय के नाम शामिल हो गए हैं. फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों के लिस्ट के मुताबिक अमेरिका अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. अरबपतियों की सूची में भारत का जलवा भी कायम रहा है. भारत फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. वहीं दूसरे नंबर पर चीन है. भारत से आगे अमेरिका और चीन ही है. फोर्ब्स वर्ल्ड के लिस read more
- Post by Admin on Apr 06 2023
लॉस एंजिलिस: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का केस करने वाली पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल अब मुसीबत में आ गई हैं। ट्रंप मामले की सुनवाई कर रही अपीलीय कोर्ट ने मंगलवार को स्टार्मी डेनियल पर मुकदमे में 1,22,000 डॉलर के कानूनी खर्च का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। ट्रंप पर वर्ष 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान पोर्न स्टार फिल्मों की अभिन read more
- Post by Admin on Apr 06 2023
ढाका: पूर्वी तुर्किस्तान में बेरेन क्रांति की 33वीं वर्षगांठ पर बांग्लादेश में विभिन्न हिस्सों में चीन के विरोध में प्रदर्शन और सम्मेलन आयोजित किए गए। पूर्वी तुर्किस्तान को चीन में शिनजियांग प्रांत के नाम से जाना जाता है। इस प्रांत को उइगर मुसलमानों के दमन के रूप में जाना जाता है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश खिलाफत आंदोलन सम्मेलन का आयोजन किया। सम्म read more
- Post by Admin on Apr 04 2023
फाएटेविले: अमेरिका के उत्तरी कैरोलाइना में एक हुक्का लाउंज के पार्किंग स्थल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। फाएटेविले पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया है कि वी लक्स हुक्का लाउंज में रविवार रात 11 बजे गोलीबारी हुई। पुलिस ने कहा कि एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक की हालात गंभीर है जबकि तीन मामूली र read more
- Post by Admin on Apr 04 2023
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर की आतंकवाद-रोधी अदालत से तात्कालिक राहत मिली है। अदालत ने आगजनी, पुलिस के खिलाफ हिंसा एवं तोड़फोड़ और जिले शाह हत्या से संबंधित तीन मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को अंतरिम जमानत दे दी। तीन मामलों में अंतरिम जमानत 13 अप्रैल तक दी गई है। इमरान खान बीते माह इस्लामाबाद के न्यायिक परिसर म read more