तालिबान ने तोरखम बॉर्डर पर किया कब्जा, भागा पाकिस्तानी सेना
- Post By Admin on Mar 05 2025

तालिबान और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच तोरखम सीमा पर स्थिति जटिल हो गई हैं। पाकिस्तानी सेना को भारी गोलीबारी के बाद वहां से भागना पड़ा। तालिबान ने पाकिस्तान से जुड़ी महत्वपूर्ण तोरखम सीमा पर कब्जा करने का दावा किया है। यह सीमा क्रॉसिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक प्रमुख व्यापारिक मार्ग है, जो दोनों देशों की रोजमर्रा की गतिविधियों और व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकिन पाकिस्तान ने हाल ही में इसे बंद कर दिया था, जिसके बाद से तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच हिंसक झड़पों का दौर शुरू हो गया।
तालिबान-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और तनाव
तोरखम सीमा पर इस विवाद ने एक नई मोड़ लिया जब अफगानिस्तान की ओर से सीमा चौकी का निर्माण किया गया, जिसे पाकिस्तान ने पिछले समझौतों का उल्लंघन मानते हुए विवाद उठाया। इसके बाद से एक हफ्ते तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच लगातार गोलीबारी हो रही थी। शुरुआत में दोनों पक्षों ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन बाद में यह झड़पें गंभीर हो गईं और दोनों सेनाओं ने भारी हथियारों का सहारा लिया।
पाकिस्तान ने क्यों बंद किया था तोरखम सीमा?
सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तान ने तोरखम सीमा को बंद कर दिया था, जिससे दोनों देशों के व्यापार पर असर पड़ा। तालिबान द्वारा कथित रूप से सीमा चौकियों और बंकरों का निर्माण करने पर पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और इसे सीमा समझौते का उल्लंघन माना। इसके चलते पाकिस्तानी सेना ने क्रॉसिंग को बंद कर दिया, जिससे आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गईं और निर्यात वाहन वापस भेजे गए।
तालिबान का आरोप और पाकिस्तान का आर्थिक नुकसान
तालिबान ने पाकिस्तान पर आतंकवादी भेजने का आरोप लगाया है, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान की कार्रवाइयां इस सीमा पर उल्लंघन कर रही हैं। हालांकि, तालिबान ने इस आरोप को गलत बताया और कहा कि पाकिस्तान के लिए तोरखम सीमा का बंद होना एक गंभीर आर्थिक नुकसान है। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान को हर दिन इस बंद सीमा के कारण भारी नुकसान हो रहा है।
तोरखम बॉर्डर पर तालिबान का कब्जा और पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से इस सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ा है। यह घटना दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को और भी जटिल बना सकती है और यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी एक नया मोड़ ला सकती है।